Vaishali Thakkar: वैशाली का सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड कर रहा था तंग Vaishali Thakkar: After reading Vaishali's suicide note, police claimed - ex boyfriend was harassing her
टीवी एक्ट्रेस वैशाली सिंह की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने आज सुबह अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसके आधार पर पुलिस का दावा सामने आया है, जो चौंकाने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वैशाली ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान ने बताया कि वैशाली ठक्कर का सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया था। उसे पढ़कर लग रहा है कि उनका एक पुराना प्रेमी उन्हें तंग कर रहा था। मामले में जांच की जा रही है। परेशान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
वैशाली ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच दिन पहले तक सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव
वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली के आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैंस और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। आत्महत्या से पांच दिन पहले वैशाली ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
4 of 5
वैशाली ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने वैशाली ठक्कर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं।
वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर बताया था
वैशाली को आखिरी बार दंगल टीवी के शो 'रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल' सीरियल में देखा गया था। भाई-बहन की कहानी पर आधारित इस शो में वैशाली ने कनक सिंह ठाकुर का रोल निभाया था। बताते चलें, वैशाली ठक्कर टीवी के उन सितारों में से एक थीं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत को अच्छे से जानती थीं। सुशांत की मौत के बाद वैशाली ठक्कर ने भी आवाज उठाई थी। वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। वैशाली ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है।