फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पांच नंबर सीट है नेताओं की फेवरेट, पांच चुनावों में सर्वाधिक 52 उम्मीदवार, एक बार उतरे थे 17 नेता

Fri, 13 Oct 2023 02:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

1998 से 2018 तक पांच नंबर विधानसभा सबसे अधिक उम्मीदवारों वाली रही है। पिछले पांच चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि सर्वाधिक 17 नेता भी इसी विधानसभा सीट से 2013 में चुनाव में उतरे थे।
विज्ञापन
1 of 2
पांच नंबर के प्रमुख नेता। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मप्र में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से पांच नंबर विधानसभा नेताओं की सबसे फेवरेट सीट है। यहां पिछले तीन चुनावों से भाजपा के विधायक महेंद्र हार्डिया विधायक हैं। इसके बाद भी कांग्रेस के अधिकांश नेता उन्हें ही सबसे आसान प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं और टिकट चाह रहे हैं।

इंदौर की अधिकांश सीटों पर 10 से ज्यादा नेता लड़ते हैं चुनाव
इंदौर की अधिकांश सीटों पर 10 से ज्यादा नेता चुनाव लड़ते हैं। पिछले चुनावों पर ही नजर डालें तो इंदौर-2 और सांवेर में 9 नेताओं ने चुनाव लड़ा था। बाकी सभी सीटों पर 10 या दस से अधिक नेता मैदान में थे। 2008 में राऊ विधानसभा बनी थी, इसलिए राऊ के आंकड़े तीन चुनावों के ही उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
पांच चुनावों के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पांच चुनावों में सभी सीटों पर 40 से ज्यादा दावेदार रहे
1998 से 2018 तक के पांच विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर 40 से ज्यादा उम्मीदवार रहे हैं। पांच नंबर से सर्वाधिक 52 नेताओं ने दावेदारी की। एक चुनाव में सर्वाधिक नेताओं की उम्मीदवारी का रिकार्ड भी इसी सीट के नाम पर है। 2013 में यहां से एक साथ 17 नेता चुनाव मैदान में उतरे थे। 

कई दिग्गजों का पसंदीदा क्षेत्र रहा पांच नंबर
पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र कई दिग्गजों का पसंदीदा क्षेत्र रहा है। महेंद्र हार्डिया यहां से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल, पंकज संघवी और शोभा ओझा जैसे नाम यहां उनके सामने चुनाव लड़ चुके हैं। पांच नंबर सीट पर ही टिकट की घोषणा करने में दोनों पार्टियों को अधिक माथापच्ची करना पड़ रही है। भाजपा से यहां महेंद्र हार्डिया के अलावा गौरव रणदीवे, नानूराम कुमावत का नाम है और कांग्रेस से सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी का नाम चर्चा में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें