फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lit Women's Chowk: प्रेरक महिलाओं ने साझा किए सफलता के किस्से, हर महिला को सक्षम बनाने पर हुई बात

Sun, 17 Mar 2024 10:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

Lit Women's चौक' के तीन सत्रों में शहर की महिलाओं ने पूछे कई विषयों पर सवाल। उद्यमी, गृहिणी, छात्राएं हर वर्ग हुआ शामिल। 
 
विज्ञापन
1 of 3
कार्यक्रम में अदिति चौरसिया (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आर्मी हमारे खून में दौड़ती है और आर्ट हमारी आत्मा में बसता है। यह दोनों ही हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। आप मन से कैसे हैं यह आपके आर्ट में झलकता है और आप सेना में काम करते हैं यह आपकी पूरी पर्सनालिटी में झलकता है। यह बात सैन्य अधिकारी ले कर्नल अन्नपूर्णा प्रधान ने इंदौर में आयोजित 'Lit Women's चौक' में कही। प्रधान पट्टचित्र आर्ट में काम करती हैं, यहां पर उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगी। इसमें सिल्क के फेब्रिक पर पारंपरिक रंगों से चित्रों को उकेरा जाता है।
विज्ञापन

2 of 3
सैन्य अधिकारी ले कर्नल अन्नपूर्णा प्रधान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के बाद महिलाएं यह बात भूल ही जाती हैं कि वह महिला हैं। वहां पर जाकर सिर्फ यह बात ध्यान रहती है कि हम देश की रक्षा के लिए यहां पर हैं। प्रधान ने यह भी कहा कि महिलाओं की संख्या आर्मी में तेजी से बढ़ रही है। अब जागरूकता बढ़ रही है और आर्मी में जाने के लिए खुद महिलाएं आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कार्यक्रम में प्रधान के साथ अभिनेत्री सुनीता रजवार और उद्यमी अदिति चौरसिया ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। इनमें गृहिणी, कलाकार, कामकाजी महिलाएं और छात्राएं शामिल थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि महिलाएं एकदूसरे के लिए रास्ते खोजते हुए दूसरी महिलाओं को भी सक्षम बनाएं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें