फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत, सीएम मोहन यादव और वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 29 Apr 2025 02:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में डॉ. आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव और वसुंधरा राजे की मौजूदगी में हुई। नेताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया और कांग्रेस पर उन्हें उपेक्षित करने के आरोप लगाए। विभिन्न क्षेत्रों में सफल लोगों को आंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर के कार्यक्रम में मौजूद सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जीवाजी राव सिंधिया ने बाबा साहेब के कहने पर अपनी रियासत देश के लिए दी। बाबा साहेब ने समानता के लिए काम किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आंबेडकर से दुश्मनी उनकी मौत के बाद भी निभाई। जीते जी उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव नहीं जीतने दिया। जब उनकी मृत्यु हो गई तो उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। अनुयायियों ने उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया। जिस विमान में उनकी देह को ले जाया गया। उसके किराए का बिल भी आंबेडरक जी की पत्नी को थमा दिया गया, जबकि वे आंबेडकर मंत्री थे। दिल्ली के उनके सरकारी आवास को स्मारक बनाने नहीं दिया।

 
विज्ञापन

2 of 3
इंदौर के कार्यक्रम को संबोधित करतीं वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बाबा साहेब को बड़ौदा महाराज ने पढ़ाया। वे दलितों के नेता नहीं थे, वे सबके नेता था। वे कहते थे कि पढ़ना जरूरी है। ये बात सबके लिए उन्होंने कही थी। अब उनकी बातें हर घर में गूंज रही है। देश उनको युगों तक याद रखेगा।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद की जांच के लिए एसआईटी इंदौर आएगी, आरोपी ने इंदौर में भी की थी छात्रा से ज्यादती
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्रदान करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
आवास को स्मारक नहीं बनाने दिया
यशोधरा राजे ने कहा कि नेहरू ने उनके आवास का स्मारक बनाने नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार ने उनका स्मारक बनाया। भाजपा के शासनकाल में उनकी तस्वीर लोकसभा में लगी। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीब तबके में आत्मविश्वास जागा है कि हममें से ही किसी एक ने देश का संविधान लिखा। आंबेडकर ने सभी वर्गों को एक नजर से देखने का काम किया।  

ये भी पढ़ें- इंदौर से तीन पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाएगा, शहर में ब्याही महिलाएं नहीं लौटेंगी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब ने 80 करोड़ पिछड़े लोगों का जीवन संवारने का काम लिया, लेकिन बाबा साहेब के कामों का ठीक से मूल्यांकन नहीं किया गया। आजादी के बाद जो दल सत्ता में रहा, उसने बाबा साहेब को उचित सम्मान नहीं दिया। इस मौके पर आंबेडकर सम्मान भी अलग अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले लोगों को दिया गया। स्वागत भाषण सुमित मिश्रा ने दिया। संचालन दिनेश वर्मा ने किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें