INDORE NEWS
- फोटो : INDORE NEWS
क्यूट बार्बीज स्पर्धा में नीलम देसाई, राधिका अग्रवाल, तिलोत्तमा बंसल, रेणु अग्रवाल, काजल, रेखा वाधवानी, अभिलाषा एवं सुरेन्द्र पाहुजा क्रमशः विजेता घोषित किए गए। इसी तरह बेस्ट स्लोगन के लिए मोना बंसल और श्वेता मोदी के स्लोगन प्रथम एवं द्वितीय क्रम के लिए चुने गए। विभिन्न गेम्स के दौरान रेखा, भारती, स्वाति, सपना, करिश्मा, महिमा, सरिता, अदिति एवं संगीता विजेता रहे। सभी विजेता सखियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन सभी स्पर्धाओं की तैयारियों में निकिता, तिलोत्तम एवं गरिमा गुप्ता का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
सखियों ने पूल पार्टी और तम्बोला के बीच मस्ती और धमाल करते हुए इन सभी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।