फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: देश के सफलतम लोगों ने बताई अपनी गलतियां, बोले- डरें नहीं बस चलते रहें

Fri, 17 Feb 2023 07:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमए) के प्रोग्राम में देश की शीर्ष लोग पहुंच रहे हैं। दो दिनी आयोजन में मैनेजमेंट, आईटी समेत कई क्षेत्रों के सेशन रखे गए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 2
आईएमए - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर में शुक्रवार से आईएमए का 30वां कॉनक्लेव शुरू हुआ है। इसमें देश दुनिया की ख्यात हस्तियां शिरकत कर रही हैं और सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं। इसके साथ सभी यह भी बता रहे हैं कि भविष्य के भारत की तस्वीर कैसी होगी। शीर्ष दिग्गजों ने यह भी शेयर किया कि गलतियां सभी से होती हैं और गलतियों से हमें हमेशा सीखना ही चाहिए। कभी भी गलतियों से डरना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों के शीर्ष व्यक्तित्व पहुंच रहे हैं। इस बार कि थीम रीइन्वेंट, इवॉल्व एंड लीड है। एन्टरप्रेन्योर्स, स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में इस इवेंट में आ रहे हैं। कॉनक्लेव में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमबी पारेख को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जा रहा है। 

सफलता के लिए कम्फर्ट जोन छोडऩा ही पड़ता है
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर एमडी संजय अग्रवाल ने कहा मैं जयपुर में रहना चाहता था। वहां पर मेरा कम्फर्ट जोन था। मैं समझ गया था कि यहां पर मैं गलत हूं और मुझे खुद को बदलना होगा। जब मैंने बैंक शुरू करने का सोचा तो सबसे पहले अपना ही कम्फर्ट जोन तोडऩा पड़ा। वहीं से बैंक की शुरुआत हुई। यदि आप कुछ भी बड़ा करना चाहते हैं तो आपको दूसरों से हटकर ही करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आईएमए - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हर दिन 3 हजार से अधिक सायबर क्राइम केस
पीएमओ में सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर राजेश पंत ने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती डिजिटल सुरक्षा है। भारत ने डिजिटल ट्रांजेक्शन में जो प्रगति की है वह पूरी दुनिया को चौंका रही है लेकिन इसके साथ ही हमारी चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन 3 हजार सायबर केस दर्ज हो रहे हैं। लोग ऑनलाइन फ्रॉड के बहुत अधिक शिकार हो रहे हैं। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। 

इन लोगों को सुनने का मिल रहा मौका
प्रोग्राम में वक्ता के रूप में आध्यात्मिक गुरु महात्रया रा, टाटा इंटरनेशनल एमडी आनंद सेन, मैरिको लिमिटेड के हर्ष मारीवाल, पद्मश्री सावजी ढोलकिया, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. राजेश पंत, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट एमडी नीलेश शाह, एडेलवाइस के चेयरमैन राशेश शाह, लेखक संजय के जैन, महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड की एमडी उषा बारवाले, साधु ज्ञानवत्सल दास, टेक महिंद्रा के इनोवेशन ऑफिसर निखिल मल्होत्रा, बाटा के एमडी गुंजन शाह, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर संजय अग्रवाल, आरआर ग्लोबल के एमडी गोपाल काबरा, एयरटेल पेमेंट बैंक के एमडी अनुब्रत बिस्वास, एपिक फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. सत्या गुप्ता, सिफी टेक्नोलॉजी के सीईएफओ एमपी विजय कुमार, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के एमडी अल्पेश शाह, एएसके इन्वेस्टमेंट के सीईओ सुनिल रोहकाले और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु राय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें