Bharat Jodo Yatra: राहुल की लाइब्रेरी-बाथरूम भी चलता है साथ, कंटेनरों को खड़े करने के लिए लगती है दो एकड़ जमीन Bharat Jodo Yatra: Rahul's library-bathroom also goes along in the journey
विज्ञापन
1 of 5
ये लाइब्रेरी है, जहा हिंदी-अंग्रेजी की किताबें है। इसका उपयोग राहुल सहित अन्य यात्री करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज पांचवां दिन है। यात्रा इंदौर पहुंच चुकी है। यहां राहुल गांधी की जनसभा के साथ ही कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर के चिमनबाग में भारत जोड़ो यात्रा के कंटेनर भी पहुंचे। इनमें क्या खास है, हम आपको बताते हैं-
विज्ञापन
2 of 5
इन पर्दों के पीछे राहुल गांधी के लिए तैयार किए गए कंटेनर हैं, जिनकी खास सुरक्षा की जाती है।
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनका बाथरूम-लाइब्रेरी-डायनिंग भी साथ चल रहा है। 76 कंटेनरों में उनका स्टाफ, उनकी दिनचर्या का सामान है। यात्रा के दौरान कंटेनर में 150 से ज्यादा यात्री व अन्य स्टाफ रुकता है।
विज्ञापन
3 of 5
इस कंटेनर में मेडिकल स्टाफ रहता है। दवाइयों का स्टॉक भी रखा है
- फोटो : अमर उजाला
76 कंटेनरों को करीब 2 एकड़ जगह लगती है। 63 लोगो का स्टाफ केटरिंग, लांड्री, क्लीनिंग के लिए लगता है। इस काम का ठेका मुंबई की कंपनी को दिया गया है। हर रोज एक जगह से दूसरी जगह ये कंटेनर शिफ्ट हो जाते हैं।
4 of 5
यहां खाना खाते हैं साथ चलने वाले यात्री, रोज ढाई सौ लोगों का खाना बनता है।
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के लिए चार कंटेनर रहते हैं। इसमें उनका बाथरूम, छोटा टब, डिनर टेबल, बेडरूम बना हुआ है। ये चार कंटेनर विशेष सुरक्षा में रखे जाते हैं। इनके आसपास हमेशा सुरक्षा घेरा रहता है। इसके अलावा अन्य कंटेनरों में मेडिकल स्टाफ, लाइब्रेरी है। जो यात्रा में साथ चल रहे लोगों के लिए है।
ये कॉमन टॉयलेट है, जिसका सभी यात्री प्रयोग करते है। हालांकि हर कंटेनर में अलग बाथरूम भी है।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुराहनपुर, खंडवा, खरगोन जिले 70 किलोमीटर का सफर कर इंदौर जिले की सीमा में आई है। बलवाड़ा से महू के बीच वन क्षेत्र का सफर भारत जोड़ो यात्रियों ने वाहन में बैठ कर तय किया।