फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: देशभर के विशेषज्ञों की टीम से बनवाया शहर का मास्टर प्लान, भाजपा महासचिव को सौंपकर अमल करने का किया आग्रह

Wed, 27 Apr 2022 05:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर इंदौर उत्थान अभियान के सदस्य चिंतित है। उन्होंने देशभर के विशेषज्ञों से मिलकर मास्टर प्लान बनवाया है। इसे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा और कहा कि इस पर अमल किया जाए। यह सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्लान है। 
विज्ञापन
1 of 3
सदस्यों के साथ मौजूद भाजपा महासचिव विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के मास्टर प्लान को लेकर इंदौर उत्थान अभियान के सदस्यों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ बैठक की और उन्हें मास्टर प्लान सौंपा। सदस्यों ने देशभर के विशेषज्ञों की टीम से यह मास्टर प्लान बनवाया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों की एक बैठक कर हर क्षेत्र का 10-10 मिनट का प्रेजेंटेंशन दिया जाए। इसमें कमियां पाए जाने पर उसे सुधार कर मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 3
बैठक में सुझाव रखते हुए सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इंदौर उत्थान अभियान के सदस्य मास्टर प्लान को लेकर जुटे हुए थे। इसके चलते देशभर के विशेषज्ञों से बात की और उनके द्वारा यह मास्टर प्लान तैयार करवाया। सदस्यों का कहना है कि आने वाले 50 सालों में इंदौर का स्वरूप कैसे हो, यह हम समझ सकते हैं। अभी मास्टर प्लान उन अधिकारियों की समझ, ज्ञान और अनुभव से बन रहा है जिनमें अधिकांश बाहर के हैं। इसके चलते सदस्यों ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर उन्हें मास्टर प्लान सौंपा और इस पर अमल करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि इंदौर का मास्टर प्लान देश का सर्वश्रेष्ठ हो यही उनका संकल्प है। इसी के मद्देनजर उन्होंने देशभर के विशेषज्ञों की टीम से इंदौर का मास्टर प्लान बनावाया है। हम लोगों से जो सुझाव लिए जाते है, उन्हें मास्टर प्लान में शामिल नहीं किया जाता। हम ऐसा मास्टर प्लान चाहते हैं जो देश में सर्वश्रेष्ठ हो। सदस्यों ने मास्टर प्लान के बिंदू विजयवर्गीय के साथ साझा किए जो पानी, सड़क, बिजली, गार्डन, ट्रैफिक, ड्रैनेज आदि को लेकर थे। 

शहर के लोगों से नहीं ली जाती राय
सदस्यों का कहना था कि पहले एक परंपरा होती थी कि जो शहर का मास्टर प्लान बनेगा वह शहर के लोगों के मुताबिक बनेगा लेकिन अधिकारियों ने यह सिस्टम खत्म कर दिया है। वे शहर के लोगों से कोई राय नहीं लेते। शहर के वे लोग जो शहर को समझते हैं, उनकी भी राय ली जाए। यह मास्टर प्लान देश के बड़े-बड़े प्लानर्स के साथ चर्चा कर उन्हें इंदौर की स्थिति बताने के साथ तैयार करवाया है। सदस्यों ने विजयवर्गीय से कहा कि आप शासन को बताएं कि इंदौर का मास्टर प्लान बनेगा तो उसमें इंदौर के लोगों की सहभागिता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बैठक के बाद विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विजयवर्गीय ने कहा- मैं आपके साथ हूं 
सदस्यों से चर्चा करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं आपके साथ हूं। वे यह मास्टर प्लान मुख्यमंत्री को सौंपेंगे और इसके बिंदू बताएंगे लेकिन इसके पहले अगले माह शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करेंगे। इसके लिए सदस्य अलग-अलग छोटे प्रेजेंटेशन बना लें। इसमें एक-एक प्रेंजेंटेशन के साथ चर्चा हो और जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव लिए जाएं। फिर जो खाका बनेगा, उसे मुख्यमंत्री को बताएंगे और फिर मास्टर प्लान पर काम शुरू होगा। बैठक में अभियान के संयोजक अजीत सिंह नारंग, पीथमपुर औद्योगिक के संगठन के अध्य्क्ष गौतम कोठारी, पद्मश्री भालू मोंढे, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रो. रमेश मंगल, शिवाजी मोहिते, कृष्ण कुमार अष्ठाना, मोहम्मद पीठवाला सहित 16 संस्थाओं के सदस्य शामिल थे। इस बैठक के बाद विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें