फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना और टीकमगढ़ में भारी बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन बेहाल, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Jun 2025 03:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/गुना

सार

गुना और टीकमगढ़ जिलों में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुना में स्कूलों, घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। सिलावटी नदी उफान पर है, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है।
 
विज्ञापन
1 of 4
गुना में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
गुना जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश ने लोगों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है। शहर हो या गांव, हर जगह पानी भर गया है। स्कूल, सड़कें, पुल और बस्तियां जलमग्न हो चुकी हैं। गुना के फतेहगढ़ में C.M. Rise स्कूल और खजूरी पंचायत के शाहपुर गांव का सरकारी स्कूल बारिश के पानी से भर गए हैं। इससे बच्चों का स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं है और पढ़ाई-लिखाई ठप हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 4
जन-जीवन हुआ प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
सिलावटी नदी उफान पर आ गई है। नदी पर बना पुल डूब गया है जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे हैं। गांव परवाह की सहरिया बस्ती में हालत और भी खराब हैं। हर घर में पानी भर गया है। लोगों का अनाज, राशन और जरूरी सामान बर्बाद हो गया है। कई परिवारों के पास खाने तक का सामान नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत मदद की मांग की है।
 
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गुना जिले के नेवरी गांव के दो सगे भाई करन और सागर, जो लहसुन बेचकर राजस्थान के छबड़ा से लौट रहे थे, कोहन नदी के तेज बहाव में बह गए। 36 घंटे की तलाश के बाद, रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को उनके शव पुलिया के नीचे मिले। दर्दनाक बात यह थी कि दोनों भाई एक-दूसरे का हाथ थामे हुए मिले।
विज्ञापन

4 of 4
टीकमगढ़ में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ जिले में शनिवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शहर और गांवों में पानी भर गया है। टीकमगढ़ तहसील में 24 घंटे में 215 मिमी (लगभग 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 22 जून तक जिले में औसतन 145.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस दौरान केवल 1.5 इंच बारिश हुई थी। इस साल की बारिश अब तक पिछले साल से 4 इंच ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें