आजादी के बाद देश में भले ही रियासतों का अंत हो गया हो लेकिन अब भी रियासतों के वंशजों ने अपनी परंपराओं को नहीं छोड़ा है। आज के दौर में भी खास परंपराओं के अवसर पर देश में रियासतों की खास परंपराएं और रीति रिवाज लोगों को देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Jyotiraditya Scindia: शाही पोशाक में नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, देवघर में सपरिवार कुल
बुधवार को दशहरे पर्व पर लोगों को ग्वालियर रियासत की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया न सिर्फ राजशाही पोशाक में नजर आए बल्कि उन्होंने रियासत की प्राचीन परंपराओं को महाराज के रूप में निभाया। सिंधिया राजवंश में दशहरे के मौके पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। बुधवार को सिंधिया राजवंश के वशंज और महाराजा के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से शमी वृक्ष को छुआ, वहीं जनता सोना लूटने उमड़ी।