फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल शुरू, पांच देशों की 30 टीमों ने की शिरकत

Sat, 29 Oct 2022 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल शुरू, पांच देशों की 30 टीमों ने की शिरकत Gwalior: Five-day international dance festival started, 30 teams from five countries participated
विज्ञापन
1 of 3
आयोजन में पांच देशों की 30 टीमें भाग ले रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के ग्वालियर अगले पांच दिन खास रहने वाले हैं। दरअसल यहां शनिवार की शाम उद्भव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। आयोजन पांच दिनों तक चलेगा। खास बात ये है कि इसमें भारत सहित पांच देशों से 700 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 3
पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शनिवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान में डांस फेस्टिवल का कार्निवाल के साथ रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान कलाकारों के साथ मार्च निकाला गया, शहर के अनेक चौराहों पर कलाकारों ने अपने-अपने देश की कला पेश की। उनकी कला का सम्मोहन ही कहें कि जिसने भी इसे देखा, थम सा गया था। सड़कों पर लोग खड़े होकर उनकी कला को निहारते रहे। इस अंतरराष्ट्रीय डांस कार्निवल में भारत सहित ताईवान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और श्रीलंका की 30 टीमें शामिल हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्य अतिथि के रूप में ताइवान के राजदूत बौशुआन गेर शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ताइवान के राजदूत बौशुआन गेर ने कहा कि भारत और ताइवान संस्कृति और शिक्षा के कई कार्यक्रम कर रहे हैं, दोनों देशों के कलाकार एक दूसरे देशों में जाकर बहुत कुछ सीख रहे हैं और अब कोविड के बाद पहली बार ताईवान की टीम भारत आकर खुश है। ताइवानी कलाकरों ने कहा कि भारत की संस्कृति सम्रद्ध है, वहीं ताइवान की कल्चर से बहुत अलग है, यही वजह है कि भारत मे आने के बाद उनको बहुत कुछ सीखने जानने को मिलेगा। कश्मीरी कलाकारों ने कहा कि वो पहली बार ग्वालियर में कश्मीरी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां देने आएं है अच्छा लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें