फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Tiwari: कौन है राम तोमर? जिससे अर्चना लगातार कर रही थी बात; आखिर क्या है दोनों का संबंध

Tue, 19 Aug 2025 02:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कॉल डिटेल से पता चला कि अर्चना लापता होने से पहले ग्वालियर के आरक्षक राम तोमर के लगातार संपर्क में थी। जीआरपी ने राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। राम तोमर ने ही अर्चना का ग्वालियर का टिकट बुक कराया था। शक जताया जा रहा है कि अर्चना ग्वालियर में हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
आरक्षक राम तोमर का सम्मान पत्र। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी करने वाली कटनी की अर्चना तिवारी पिछले 12 दिन से लापता है। रक्षाबंधन वाले दिन घर से निकली अर्चना चलती ट्रेन से लापता हो गई थी। अर्चना की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल में मिली थी, जबकि अर्चना के पास इंदौर से ग्वालियर तक का टिकट था। 12 दिन की खोजबीन के बाद अब अर्चना तिवारी केस में ग्वालियर का नया कनेक्शन निकलकर सामने आया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि अर्चना के लापता होने से पहले तक ग्वालियर के एक आरक्षक राम तोमर से लगातार संपर्क था।

विज्ञापन

2 of 4
अर्चना तिवारी केस में हिरासत में लिया गया आरक्षक राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला
अर्चना तिवारी लापता केस में आरक्षक राम तोमर को जीआरपी ने हिरासत में लिया है। वह भंवरपुर थाने में तैनात है। बताया गया कि कोरोना के समय में राम तोमर को सम्मानित भी किया गया था। अब अर्चना तिवारी मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध होने के चलते रेल पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अर्चना के कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को आरक्षक और अर्चना की लंबी बातचीत का पता चला है। दोनों में क्या संबंध में पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। सवाल ये भी उठता है कि आखिर राम तोमर ने अर्चना तिवारी का भोपाल से ग्वालियर का टिकट क्यों करवाया? आरक्षक राम तोमर से जीआरपी की टीम ने देर रात तक पूछताछ की। हालांकि अभी तक उसकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Archana Tiwari: किसके संपर्क में थी अर्चना? ट्रेन टिकट भी कराया; कॉल डिटेल से खुले राज, GRP ने आरक्षक को उठाया
विज्ञापन

3 of 4
अर्चना तिवारी और आरक्षक राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर में हो सकती है अर्चना
इसके अलावा पुलिस को जो जानकारी मिली है उसमें एक बात ये भी निकलकर सामने आई है कि ग्वालियर में अर्चना तिवारी की एक सहेली रहती है। जिसके पिता से आरक्षक राम तोमर की जान पहचान है। राम तोमर भी ग्वालियर के चार शहर के नाके पर रहता है। लापता होने से पहले तक अर्चना आरक्षक राम तोमर के संपर्क में थी तो ऐसे में आशंका है कि अर्चना ग्वालियर में हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने जानकारी से किया इनकार
वहीं अर्चना का परिवार अर्चना के संपर्क में होने की बात से इंकार कर रहा है। चाचा प्रकाश राम बाबू का कहना है कि अर्चना अभी उनके संपर्क में नहीं है न ही इस संबंध में कोई जानकारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें