फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: घर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट फिर लगा ली फांसी, पति पर लगाया दूसरी औरत से प्रेम प्रसंग का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 03:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

फतेहगढ़ में रहने वाली 42 वर्षीय उमा उर्फ ज्योति अग्रवाल ने शनिवार को साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। जान देने से पहले उसने घर की दीवार पर प्रताड़ना की कहानी लिख दी। बताया कि पति का किसी दूसरी औरत से चक्कर है। 
विज्ञापन
1 of 3
11 महीने पहले की महिला ने शादी की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना में महिला ने शादी के 11 महीने बाद ही फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले उसने घर की दीवार पर प्रताड़ना की कहानी लिख दी। बताया कि पति का किसी दूसरी औरत से चक्कर है। कोटा में रहने वाली महिला पर घर तोड़ने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 3
जान देने से पहले उसने घर की दीवार पर प्रताड़ना की कहानी लिख दी। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार गुना के फतेहगढ़ में रहने वाली 42 वर्षीय उमा उर्फ ज्योति अग्रवाल ने शनिवार को साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। इंदौर में रहने वाले उमा के भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम ही उनकी बहन से बात हुई थी। उसने यही कहा था कि भैया, यहां सभी लोग बहुत परेशान कर रहे हैं। मूल रूप से कुम्भराज की रहने वाली उमा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसको 16 वर्ष का एक बेटा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुलिस ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और दीवारों पर लिखी दास्तां भी पढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया
उमा के भाई ने बताया कि उसकी शादी 11 महीने पहले फतेहगढ़ में कीटनाशक व्यापारी दीपक अग्रवाल से हुई थी। दीपक की भी यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन होने लगी। चार महीने पहले झगड़ा हुआ तो जीजा, बहन को इंदौर छोड़ आया था। 8 दिन पहले ही इन्होंने वापस बुलाया था। बोले कि बच्चे के पेपर हैं, इसलिए आ जाओ। 8 दिन पहले ही वह इंदौर से फतेहगढ़ पहुंची थी।

महिला ने दीवारों पर ढेर सारी बातें लिखी हैं। मौत के पीछे की वजह, मौत के लिए जिम्मेदारों के नाम तक लिखे हैं। लिखा है कि दीपक (पति) मेरी मौत का कारण है। उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी हिना कोटा मेरी मौत का कारण है। दीवारों पर महिला ने परेशान किए जाने का भी जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें