फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: वार्ड 12 में गरमाया माहौल, निर्दलीय प्रत्याशी व समर्थकों से मारपीट, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर केस दर्ज

Wed, 29 Jun 2022 10:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

नगर निगम चुनाव में अब मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार रात को वार्ड 12 में विवाद हुआ। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर निर्दलीय प्रत्याशी के परिजन, समर्थकों से मारपीट के आरोप लगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल जहां हुई मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव में अब जैसे-जैसे माहौल बन रहा है वैसे-वैसे अप्रिय घटनाएं भी हो रही हैं। हालात ऐसे बन रहे हैं कि मारपीट तक की जा रही है। मंगलवार रात को शहर के वार्ड 12 में यही हुआ जब भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के परिवार के लोगों, महिलाओं और समर्थकों से मारपीट की। भाजपा प्रत्याशी समर्थक के करीब 20-25 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रत्याशी जैन के परिजनों ने पुलिस को बताई आपबीती - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड-12 के अंतर्गत आने वाले राजाराम नगर के मेंढकी रोड ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार रात को रैली निकलने के दौरान विवाद हो गया। यहां भाजपा ने जिला महामंत्री राजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस से राजेश जायसवाल मैदान में है। इसी वार्ड से मुकेश जैन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी यादव के चुनाव कार्यालय पर देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के पुत्र महाराज विक्रमसिंह पवार आने वाले थे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जैन ने भी उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा था। जैसे ही जैन समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे तो विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा प्रत्याशी यादव के समर्थकों ने जैन समर्थकों के साथ मारपीट की। इस दौरान माहौल गर्मा गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष के लोग प्रकरण दर्ज करवाने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे। जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो सभी एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया। महिलाओं ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। सीएसपी विवेक सिंह चौहान समेत कोतवाली थाना टीआई एमएस परमार, सिविल लाइन थाना टीआई संजय सिंह फोर्स समेत पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 4
निर्दलीय प्रत्याशी जैन के परिजन व समर्थकों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं ने आरोप लगाया कि, हमला सिर्फ पुरुषों पर ही नहीं किया गया है, बल्कि उन पर भी हमला हुआ है। हमलावरों ने चाकू से हमला किया। महिलाओं की साड़ियां फाड़ दी। गंदी गंदी गालियां दी।  सुनीता जैन ने कहा कि बिट्टू को चाकू लगा। हमारे साथ अभद्रता की गई। हम तो विधायक पुत्र का स्वागत करने जा रहे थे लेकिन भाजपा वालों ने मारपीट की। उन पर कार्रवाई की जाए।  महिलाएं एसपी से मुलाकात के लिए अडी रही। देर रात तक गहमागहमी होती रही। बाद में फिर से लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे जहां देर रात तक एफआईआर की प्रक्रिया चलती रही। सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री व वार्ड के भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव के 20-25 समर्थकों के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी यादव का कहना है कि आरोप गलत है। हमारी ओर से किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। 
विज्ञापन

4 of 4
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

ये तीन वार्ड हैं चर्चाओं में
बता दें कि शहर का वार्ड 12 हॉट वार्ड बन गया है। यहां से स्थानीय उम्मीदवार की बजाय भाजपा ने राजेश यादव को टिकट दिया है जिस कारण कार्यकर्ता भी नाराज हुए। बीच में कइयों ने निर्दलीय फॉर्म भरा था लेकिन भाजपा नेताओं ने दबाव बनाकर फॉर्म खिंचवा लिया। मुकेश जैन आखिरी तक डटे रहे और निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। बाहरी बनाम स्थानीय उम्मीदवार के बीच इस वार्ड का चुनाव हो गया है। इसी तरह शहर का वार्ड 26 भी सुर्खियों में है। यहां से महापौर की दावेदारी कर लगभग फाइनल हो चुके रवि जैन को पार्षद का टिकट भाजपा ने दिया है। जैन का नाम एनवक्त पर कट गया था और गीता दुर्गेश अग्रवाल को भाजपा ने महापौर प्रत्याशी बनाया था। इस वार्ड में पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के बेटे विमल शर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था लेकिन पैलेस के दखल के बाद नाम वापस ले लिया। एक अन्य वार्ड 25 है जहां से मनीष सेन को भाजपा ने टिकट दिया है तो संकेत राय निर्दलीय लड़ रहे हैं। भाजपा के ही कुछ अन्य नेता राय के साथ हैं। इन तीन वार्डों को इसलिए अहम माना जा रहा है कि क्योंकि चर्चा है कि नगर निगम का सभापति इन तीन वार्डों में से ही निकलेगा, लिहाजा यहां पर राजनीतिक सरगर्मी बहुत तेज है और भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें