फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

Mon, 14 Nov 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव  Damoh: Bulldozer in action again, house of rape accused demolished, village turned into police camp
विज्ञापन
1 of 3
दमोह में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का अतिक्रमण तोड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले तोड़ने के लिए बुलडोजर कार्रवाई जारी है। हालांकि अभी इसकी गति थोड़ी मंथर पड़ी है। सोमवार को दमोह में दुष्कर्म के आरोपी के घर बुलडोडर चला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के लोग मौजूद रहे। बता दें कि कई ग्रामीण ने आरोपी के अतिक्रमण को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के कुमारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मनीष सोनवानी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपी के सहयोगी नईम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कई संगठनों के ज्ञापन और ग्रामीणों की मांग पर राजस्व विभाग ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मनीष सोनवानी का अतिक्रमण चिह्नित किया। सोमवार दोपहर प्रशासन पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और मुख्य आरोपी के घर का अतिक्रमण गिरा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बुलडोजर के फिर एक्शन में आने की चर्चा है। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस की लापरवाही की चल रही जांच
दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पहले छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत में रेप का मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस पर दबाव बढ़ने और एसपी के निर्देश पर कुमारी थाना प्रभारी वंदना गौर ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा था, जहां जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें