फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सीएम की तय गाइडलाइन में सिर्फ हमीदिया रोड को चमकाया, बाकी जगह सड़क पर गड्डे कायम

Fri, 11 Nov 2022 08:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। बाकी जगह खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 2
ताजमहल के पास नादरा बस स्टैंड के पास सड़क नई ही बना दी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 15 दिन में सड़कों को सुधारने की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी सड़कें खस्ताहाल हैं। अधिकारियों ने सिर्फ जिस सड़क से सीएम गुजरे थे, उसे फोकस कर सुधारा है। इसके अलावा शैतान सिंह चौराहा, रोहित नगर में कुछ जगह सड़क का काम शुरू किया है। बाकी जगह गड्डों में गिट्टी डाल कर खानापूर्ति की है। यही कारण है कि सड़कों पर अभी भी गड्डे जस के तस हैं।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 अक्टूबर की रात को हमीदिया अस्पताल से गुजरे थे। यहां सड़क गड्डों में तब्दील और धूल के उड़ते गुब्बार पर उन्होंने अगले दिन लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। इसके अलावा रोहित नगर और शैतान सिंह चौराहे के पास सड़क का कुछ हिस्सा ठीक किया। बाकी कुछ जगह गड्डों में गिट्टी डाल कर खानापूर्ति की। इसके अलावा कई जगह सड़कों के गड्डों की तरफ अब तक नहीं देखा गया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शैतान सिंह चौराहे से त्रिलंका की तरफ जाने वाली सड़क पर गड्डे कायम - फोटो : अमर उजाला
शहर में करीब 5 हजार किमी सड़क का जाल बिछा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नगर निगम की करीब 3800 किमी सड़क हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के पास 531 किमी की 28 सड़कें हैं। इसके अलावा बीडीए और सीपीए की सड़क है। सीपीए की सड़कों का रखरखाव पीडब्ल्यूडी कर रहा है। बारिश के बाद इसमें से आधी से ज्यादा सड़कें जगह-जगह से उखड़ गई। इनको सुधारने को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम में लेटरबाजी चलती रही।
 
मुख्यमंत्री के समयसीमा समाप्त होने के बावजूद सड़कों की हालात जस की तस है। शैतान सिंह चौराहे से तिरंगा की तरफ आने वाली सड़क का कुछ हिस्सा बना कर बाकी जर्जर ही छोड़ दिया। रोहित नगर में भी सड़क पर कई जगह गड्डे बने हुए हैं। इसके अलावा चूना भट्टी से मनीषा मार्केट रोड, भरत नगर, मैनिट से न्यूमार्केट की तरफ जाने वाली सड़क समेत कई सड़कों पर गड्डे कायम हैं।
 
पीडब्ल्यू के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने कहा कि लोक निर्माण की सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरा हो गया है। अब पांच साल पूरा कर चुकी सड़कों का रिन्युअल का काम चल रहा है। वहीं नगर निगम भोपाल के प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि जो नगर निगम की सड़कों की मरम्मत, संधारण और बनाने का काम शीघ्रता से शुरू किया गया। नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी।   

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें