मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को रायसेन जिले में थे। वे 18 मार्च को सिलवानी के पास खमरिया गांव में हुए विवाद में मृत राजू धुर्वे के परिजनों से चन्द्रपुरा में भेंट करने भी गए। इसके बाद ग्रामीणों को संबोधित भी किया। शिवराज ने कहा कि अपराध के खिलाफ मामा का बुलडोजर चला है अब रुकेगा नहीं, जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देगा।
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को रायसेन जिले में थे।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को रायसेन जिले में थे। वे 18 मार्च को सिलवानी के पास खमरिया गांव में हुए विवाद में मृत राजू धुर्वे के परिजनों से चन्द्रपुरा में भेंट करने भी गए। इसके बाद ग्रामीणों को संबोधित भी किया। शिवराज ने कहा कि अपराध के खिलाफ मामा का बुलडोजर चला है अब रुकेगा नहीं, जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडे-बदमाशों से सख्त लहजे में कहा कि गरीबों और कमजोरों को सताना बंद कर दें या मध्य प्रदेश छोड़ दें। गरीबों और आदिवासियों के विरुद्ध होने वाले हर अत्याचार को सख्ती से रोका जाएगा और अत्याचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उल्लेख किया कि एक जमाने में मैंने कहा था कि प्रदेश में डकैतों का सफाया करूंगा और आज प्रदेश में एक भी डाकू नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बुलडोजर पूरे प्रदेश में चल रहा है, चाहे सिवनी हो, श्योपुर हो, शहडोल हो या रतलाम जिले का जावरा, सब जगह गुंडे-बदमाशों के मकानों को मैदान बना दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि भोपाल से भी दी जा सकती थी, लेकिन चन्द्रपुरा सिर्फ आया ही इसीलिए हूं कि गुंडे-बदमाशों को यह चेतावनी मिल जाए कि उन्हें सरकार छोड़ेगी नहीं।
विज्ञापन
2 of 4
सीएम ने मायाबाई को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि का चेक भेंट किया।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने विवाद में अपनी जान गंवा चुके राजू धुर्वे के घर गए और उनकी पत्नी मायाबाई को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि का चेक भेंट किया। उन्होंने उनके माता-पिता और पूरे परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सहायता स्वरूप मृतक के पिता और भाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 आवास के स्वीकृति पत्र भी सौपे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों को प्रतिमाह 2-2 हज़ार रुपये और उनकी पत्नी को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. राजू के निवास परिसर में आम का पौधा भी श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने गंभीर घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि, अन्य घायलों को 50- 50 हजार की आग्रह राशि दी। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे पहले विधायक रामपाल सिंह ने सम्बोधित कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और मुख्यमंत्री की सह्रदयता की तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 4
शिवराज ने कहा कि रोटी-कपड़ा मकान का हक सबको है।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ टप्पा तहसील बनेगा और वन अधिकार पट्टे दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं को लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा और नजदीकी प्रतापगढ़ को टप्पा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टो का फिर सर्वे हों और 2006 के पहले के कोई पट्टाधारी छूट गए हों तो उन्हें फिर पट्टा दिया जाए। शिवराज ने कहा कि रोटी-कपड़ा मकान का हक सबको है। पूरे इलाके का सर्वे कराकर गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे, राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्व-सहायता समूह बनाए जाएं। नए काम-धंधे उपलब्ध कराए जाएं। बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। गरीबों का जीवन बदलना है।
सीएम ने राजू धुर्वे के माता-पिता और पूरे परिवार से भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
क्या था विवाद
18 मार्च को रायसेन जिले के सिलवानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम की गली से आदिवासी समाज के दो युवक निकल रहे थे। उनकी समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग लाठी और हथियार लेकर जमा हो गए। दुकानें और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। गोली के छर्रे से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राजू धुर्वे की मौत हो गई थी।