छतरपुर में एक बुजुर्ग की सरेआम जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दो लोग एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर में एक बुजुर्ग की सरेआम जूतों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दो लोग एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
दो शख्स एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ललौनी गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क किनारे खेत में दो शख्स एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में जूते हैं। दोनों ताबड़तोड़ जूते बरसाए जा रहे हैं। वहीं दो लोग बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं।
मारपीट करने वाले पिता-पुत्र बताए गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीएचई विभाग के चौकीदार नत्थू सिंह बघेल से सजातीय लोगों ने मारपीट की है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले को संज्ञान में लिया गया। मारपीट करने वाले पिता-पुत्र बताए गए हैं। उनके नाम पहलवान सिंह और सावंत सिंह है। इन पर धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस तलाश कर रही है।