फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarwada Assembly By-Election: 78.7 प्रतिशत लोगों ने विधायक चुनने के लिए किया मतदान, पिछली बार से 10% कम

Wed, 10 Jul 2024 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

Amarwada By-Election 2024: सुबह 7.00 से 10.00 तक मतदान की गति काफी धीमी रही। दोपहर के बाद मतदान प्रतिशत 50 पार हो गया था। वहीं शाम होते-होते मतदान प्रतिशत 78 तक पहुंच गया। अच्छे मतदान प्रतिशत के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
1 of 3
अमरवाड़ा में 10 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। एक दो घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। शाम 7:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 78.7 तक पहुंच चुका था। हालांकि ये पिछली बार से लगभग 10 प्रतिशत कम है। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सीट पर 88.63 मतदान हुआ था। 

यहां भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना में मुकाबला देखा जा रहा है। भाजपा से पूर्व विधायक राजा कमलेश शाह चुनावी मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस से धीरेन शाह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं गोंडवाना से देवरावेन चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बता दें कि सुबह 7.00 से 10.00 तक मतदान की गति काफी धीमी रही। दोपहर के बाद मतदान प्रतिशत 50 पार हो गया था। वहीं शाम होते-होते मतदान प्रतिशत 78 तक पहुंच गया। अच्छे मतदान प्रतिशत के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

 
विज्ञापन

2 of 3
मतदान का बहिष्कार करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
बेसिक शाला में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद
इसी बीच अमरवाड़ा की बेसिक शाला में गोंडवाना पदाधिकारी के प्रवेश को लेकर सिक्योरिटी से विवाद हुआ। इसके बाद गोंडवाना प्रत्याशी के हस्तक्षेप और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। 

नादिया में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
विधानसभा उपचुनाव के बीच मानेगांव पंचायत के नांदिया में मूलभूत सुविधाओं को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया था, जिसके बाद जनपद पंचायत सीईओ और भाजपा नेताओं की समझाइश और सांसद से बातचीत के बाद मामला शांत हो पाया, हालांकि कुछ लोगों ने इसके बाद भी मतदान नहीं किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शाादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विवाह से पहले मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आज राकेश बंजारा बूथ क्रमांक 232 शासकीय प्राथमिक शाला पिंडरई डवीर के मतदान केंद्र पहुंचे। जिनका आज विवाह है और विवाह संस्कार के पहले ग्राम के इस दूल्हे ने बारात जाने के पहले सबसे पहले अपना वोट किया फिर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें