दुल्हा दुल्हन ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत साईटपाथोर के मतदान केंद्र क्रमांक-34 में दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
मंडला लोकसभा के विधानसभा बिछिया, मतदान केंद्र-237 में बुजुर्ग बैगा मतदाता छोटू सिंह और सुभिया बाई ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
मंडला लोकसभा के डिंडोरी में थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी और प्रियंका ने उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
शहडोल लोस के मानपुर विस में पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचीं।
मंडला लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी विधानसभा के हिनौता मतदान केंद्र क्रमांक 104 में युवा मतदाता देवकी रानी परस्ते ने जनजातीय वेशभूषा में उत्साह के साथ मतदान कर सभी से की वोट करने की अपील।
सीधी लोकसभा अंतर्गत सिहावल विधानसभा के मतदान केंद्र क्र.- 64 में निर्वाचन में लगे सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग मतदाता को व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान के लिए पहुंचाया।
शहडोल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुजुर्ग दंपति 92 वर्षीय वृन्दावन चतुर्वेदी और उनकी पत्नी बेनीबाई चतुर्वेदी 85 वर्ष ने अनूपपुर के वार्ड क्रमांक-13 में मतदान किया।