फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: घर-घर जाकर दूध बेचकर पांच साल तक पैसे जोड़े, 50 हजार की चिल्लर से पत्नी को की ई-बाइक गिफ्ट

Sat, 26 Feb 2022 11:15 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घर-घर जाकर दूध बेचने वाले दीपक ने पांच साल में 50 हजार रुपये जोड़े। पांच थैलों में चिल्लर लेकर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम पहुंचा और अपनी पत्नी को ई-बाइक गिफ्ट की। 
 
विज्ञापन
1 of 3
बुरहानपुर में एक दूध विक्रेता पांच थैलों में सिक्के लेकर ई-बाइक खरीदने गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घर-घर जाकर दूध बेचने वाले शख्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर अनूठा गिफ्ट दिया। गिफ्ट तो अपनी जगह ठीक ही है, पर जिस अंदाज से वह दिया, वह चर्चा का विषय बन गया है। बुरहानपुर के महाजन पेठ के रहने वाले दीपक घोड़से ने पत्नी भारती को उसके जन्मदिन पर ई-बाइक गिफ्ट की। यह बाइक खरीदने के लिए वह पांच बोरी में भरकर चिल्लर साथ ले गया। 

यह कहानी दिलचस्प है। दीपक को लग रहा था कि न जाने ई-बाइक शोरूम संचालक उसकी चिल्लर स्वीकार करेगा या नहीं। तब वह पांच बोरियों में भरकर 50 हजार रुपये की चिल्लर शोरूम संचालक किशोर कामठे के सामने ले गया। उनसे कहा कि वह अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक बाइक देना चाहता है। अगर वह सिक्के स्वीकार करते हैं, तभी वह अपनी पत्नी को जन्मदिन पर शोरूम लेकर आएगा। किशोर कामठे ने यह स्वीकार कर लिया। तब दीपक अपनी पत्नी को लेकर शोरूम पहुंचा और उसे ई-बाइक गिफ्ट की। पति का यह अनूठा गिफ्ट पाकर भारती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

2 of 3
ई-बाइक शोरूम संचालक को सिक्कों से भरे बैग सौंपता दूध विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला
5 साल में जोड़े 50 हजार रुपये
दीपक घर-घर जाकर दूध बेचता है। रोज जो भी चिल्लर मिलती है, उसे वह अलग रख देता था। इसी तरह पांच साल में कुल 50 हजार रुपये की चिल्लर हो सकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बुरहानपुर में दूध विक्रेता ने सिक्कों से खरीदी ई-बाइक अपनी पत्नी को गिफ्ट दी। - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी के प्रति प्रेम को मना नहीं कर सके
दीपक के पास चिल्लर में एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्के थे। शोरूम के छह कर्मचारियों को यह चिल्लर गिनने में दो घंटे का वक्त लग गया। किशोर कामठे ने बताया कि हमें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, पर दीपक के पत्नी के प्रति प्रेम देखकर मना नहीं कर सके। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें