घायलों को अस्पताल लाते समय छात्रों की भीड़ लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की वजह बताई जा रही है कि बाउंड्री वॉल बिना पिलर के बनाई गई थी और इसकी ऊंचाई भी ज्यादा थी। घटना के बाद से छात्रों में आक्रोश था और छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले को समझाइश देकर शांत कराया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि यह घटना कैसे घटित हुई और इस घटना में कौन दोषी है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में गम का माहौल है तो वहीं घटना की जानकारी लगते ही चंदला बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने कॉलेज से सटे डीजी मिनेरल्स की बाउंड्री वॉल बताकर कंपनी के ऊपर कार्रवाई करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीच बस्ती में डीजी मिनरल्स नाम की कंपनी पत्थर खनन का कार्य कर रही है वह गलत है। दोषियों पर एक्शन के लिए पार्टी स्तर पर बात करेंगे। गौरतलब है की कॉलेज से सटी हुई ही डीजी मिनरल्स की खदान है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। शर्मा ने कहा कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर में आर.के. कॉलेज के पास दीवार गिरने से दो छात्रों के असामयिक निधन और कई छात्रों के घायल होने का हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।