सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था के सचिव रिटायर आईएफएस अधिकारी एके भट्टाचार्य ने अवॉर्ड्स की जानकारी दी। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण समिति के पूर्व सदस्य विभांशु जोशी और अपना घर की संचालक माधुरी मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस आयोजन में आईएचएम के साथ-साथ आकृति इको सिटी स्थित श्री एथनिक, अभिषेक खरे कोचिंग क्लासेस, फ्यूल का सहयोग प्राप्त हुआ है।
इन विभूतियों को किया सम्मानित
डॉ फ्रीडा मारिया बैंगलोर (पर्यावरण), केरोल क्रिस्टीना जर्मनी (नवाचार बांस प्रौद्योगिकी), डॉ रीनू यादव (शिक्षा), डॉ लता सिंह मुंशी (कला एवं संस्कृति), डॉ रितु उपमन्यु पाटीदार (ट्रांसफॉर्मेशन कोच,साइकिक हीलर), नीलिमा पाठक सामंतरे राय (कॉलमिस्ट एवं लेखन), रख़शां ज़ाहिद (सोशल आंत्रप्रेन्योर), जोयिता भट्ठाचार्य पाठक इंदौर (उद्यमिता), गोमती बैगा टेकाम बालाघाट (जनजातीय हस्तशिल्प), संगीता श्रीवास्तव (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), आशा कोलेकर (आतिथ्य सत्कार प्रशिक्षक आईएचएम), रीता दलेला ( समाज सेवा), गायत्री विजयवर्गीय (सोशल सर्विस– वृद्धाश्रम), विभूति मिश्रा (यंग अचीवर), पल्लवी वाघेला (प्रिंट मीडिया), आचार्य अंजना गुप्ता (ज्योतिष से चिकित्सा), सोनल विपिन महेश्वरी (बालिका शिक्षा), डॉ मोनिका जैन ( साइंस एंड टेक्नोलॉजी), नन्दनी त्रिपाठी (स्कूल शिक्षा), मीता वाधवा (सोशल वर्क), कृतिका भीमावद (प्रशासनिक)।