पुल के ऊपर से बह रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के हालात बने
बालाघाट जिले में पिछले चार दिन से निरंतर हो रही वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन ने नदी और नालों के किनारे बसे गांव और नगरों में तहसीलदार व पुलिस को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सिवनी जिले में स्थित भीमगढ़ बांध के गत दिवस पांच गेट खोले गए थे और आज दो गेट खोले जाने से वेनगांगा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी हुई है। वैनगंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नदी का पानी किनारे बसे गांव तक पहुंच गया है। इसके कारण लामटा थाना क्षेत्र के मुरझड गांव के संगम घाट में स्थित शंकर मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी तेजराम बोपचे बाढ़ के कारण मंदिर में रात भर फंसे रहे। आज सुबह पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 दिन के लिए सभी स्कूलों और महाविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश से हालात इतने खराब हैं कि जिला मुख्यालय का कई गांव से संपर्क टुटे गया है। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जारी रहेगा बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैाानिक के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्से में लो प्रेशर बनाया हुआ है, इससे मानसून ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव और उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा भी बना हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश हो रही है।
कल इन जिलों में बारिश में भारी बारिश का अलर्ट
24 जुलाई मंगलवार को प्रदेश के भोपाल, मंदसौर, शिवपुरी, नीमच, गुना, श्योपुर, छतरपुर, शाजापुर, मंडला, सिंगरौली, टीकमगढ़, सीधी, रीवा, मुरैना, मऊंगज, अशोकनगर, बालाघाट, राजगढ़, सिवनी, पांढुर्णा, विदिशा, छिंदवाड़ा और सीहोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।