मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
70 फीसदी संकल्प पूरे, बाकी पर भी नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके करीब 70 फीसदी वादे पूरे किए जा चुके हैं। बाकी संकल्पों को भी विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रदेश के बजट, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि राज्य का बजट कांग्रेस शासनकाल के करीब 22 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बिजली उत्पादन क्षमता भी करीब पांच हजार मेगावाट से बढ़कर 31 हजार मेगावाट तक पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो साल में ढाई लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य है। पुलिस में 18,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अलग-अलग विभागों में 85 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में सरकार के ढाई साल के कामकाज का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बाद 2027 को महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
महाकाल लोक की तर्ज पर अब ओरछा की बारी! रामराजा लोक से बदलेगी श्रीराम राजा की नगरी की तस्वीर
कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रणनीति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता के लिए समाज में विभाजन की राजनीति करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इसका जवाब सामाजिक समरसता के जरिए देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के मुद्दों और बयानों को जनता के बीच रखने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें-
ओरछा में बना 2047 का रोडमैप: सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाने और बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति
शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया 2047 का लक्ष्य
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक में संगठन के अगले अभियान की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से करीब एक महीने तक कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कामों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अब केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं रहना चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे अपना लक्ष्य मानकर काम करना होगा।
ये भी पढ़ें-
भाजपा कार्यसमिति: इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहा- रामराजा सरकार आपको CM बना दें!
नई दिश और सकल्प के साथ आगे बढ़ेगी पार्टी
बैठक में पार्टी ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का फैसला किया। आने वाले समय के लिए युवा, महिला, किसान, रोजगार, उद्योग और सामाजिक समरसता को प्रमुख मुद्दों के तौर पर सामने रखा गया। बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यसमिति में हर वर्ग और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं और संगठन के काम को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।