फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पुलिस ने अनुमति से इनकार किया था, फिर भी पुरुषोत्तमानंद ने ले ली 72 घंटे की भूमिगत समाधि

Sat, 01 Oct 2022 10:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बाबा पुरुषोत्तमानंद महाराज ने शुक्रवार को भूमिगत समाधि ले ली। महाराज अब 72 घंटे तक जमीन के अंदर रहेंगे। प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी महाराज ने समाधि ले ली है।  
विज्ञापन
1 of 2
भोपाल में पुरुषोत्तमानंद महाराज ने समाधी ली - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में स्थित भद्रकाली विजयासन दरबार में शुक्रवार को पुरुषोत्तमानंद महाराज ने भूमिगत समाधि ले ली। समाधि के लिए उन्होंने प्रशासन ने अनुमति मांगी थी। प्रशासनिक अफसरों ने समाधि के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी जब पुरुषोत्तमानंद ने समाधि ले ली तो जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची। बाबा को समाधि न लेने की समझाइश दी। इसके बाद भी शुक्रवार को पुरुषोत्तमानंद महाराज ने भूमिगत समाधि ले ली। समाधि के लिए दरबार परिसर में सात फीट गहरा, चार फीट चौड़ा और छह फीट लंबा गड्ढा खुदवाया गया था। पुरुषोत्तमानंद महाराज तीन दिन तक साधना में लीन रहेंगे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भोपाल में पुरुषोत्तमानंद महाराज ने समाधी ली - फोटो : अमर उजाला
पुरुषोत्तमानंद महाराज के समाधि लेने की खबर के बाद से ही भद्रकाली विजयासन दरबार में बड़ी संख्या में साधु संतों और भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां पर श्रीमद् भागवत का भी आयोजन किया गया है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि समाधि के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें