फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचने के इंतजाम देखने अचानक रैन बसेरे पहुंचे सीएम योगी, पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं, तस्वीरें

Thu, 04 Jan 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
हाड़ कंपाती सर्दी में बुधवार रात सीएम योगी आदित्यनाथ रैन बसेरों का हाल जानने पहुंच गए। जियामऊ में नगर निगम के आश्रय गृह (शेल्टर होम) में जमीन पर सोते लोगों को देख सीएम ने अफसरों से साफ कहा-कोई जमीन पर नहीं सोएगा। इंतजाम सुधारिए...। सबको बेड दीजिए...बेड शीट व कंबल की साफ सफाई का ख्याल रखिए...।

सीएम ने चकबस्त रोड स्थित रैन बसेरे का भी जायजा लिया। वहां साफ-सफाई मिली। सीएम ने कहा, हो सकता है मेरे आने की सूचना पर सफाई करवाई गई हो, लेकिन ऐसी सफाई हमेशा रहनी चाहिए। सीएम ने व्यवस्‍था और सुधारने के साथ ही रैन बसेरे में मौजूद लोगों से हालचाल लिया और उनसे पूछा, कोई दिक्कत तो नहीं...।
विज्ञापन

2 of 10
उन्होंने वहां मौजूद अफसरों को निर्देश दिया कि किसी को कोई दिक्कत न हो। गर्म पकड़ों और कंबल का इंतजाम रखो और अलाव जलाते रहो।
विज्ञापन

3 of 10
कहां कैसे मिले हालात
जियामऊ  : गद्दों पर चादर क्यों नहीं
सीएम योगी जिस पहले कमरे में गए, वहां गद्दों पर चादरें नहीं बिछाई थीं। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। कहा, चादर के बिना केवल गद्दों पर कैसे लोगों को सुलाया जा रहा है? चादरों की व्यवस्था की जाए।

और तख्त खरीदिए...जमीन पर कोई नहीं सोएगा
दूसरे कमरे में गद्दों पर चादरें तो थीं, लेकिन तख्त नहीं थे। लोग जमीन पर सो रहे थे। सीएम ने सवाल किया। इस पर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तख्त कम पड़ने की वजह से लोगों को जमीन पर सुलाने की व्यवस्था की गई है। सीएम ने कहा-और तख्त खरीदकर इंतजाम सुधारिए।

4 of 10
चकबस्त रोड आश्रय गृह: सफाई तो बढ़िया, पर ऐसी ही हमेशा रहे...
- यहां स्थितियां कुछ बेहतर मिलीं, जिसे देखकर सीएम योगी ने कहा कि ‘जैसी सफाई आज मिली, वैसी हमेशा रहे इसका ध्यान रखा जाए।’ सीएम ने कहा कि हो सकता है, उनके आने की सूचना पर सफाई करवाई गई हो, लेकिन ऐसी सफाई हमेशा रहनी चाहिए।

‘कंबल और चादर समय पर धुलवाएं’
कंबलों के लिए सीएम ने कहा, इनको धुलवाने का सही इंतजाम हो। एक निश्चित समय तय कर लीजिए...। तय समय तक उपयोग हो जाने वाले कंबलों को धुलवाइये। चादरों को रोज धुल कर दीजिए। 
विज्ञापन

5 of 10
अचानक निरीक्षण से आनन-फानन में बांटे कंबल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक निरीक्षण होने से नगर निगम अधिकारियों ने आनन फानन में गरीबों को नए कंबल बांट डाले। व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए जगह जगह साफ सफाई कर डाली। साथ ही अलाव भी जला दिया।
विज्ञापन

6 of 10
...ताकि सड़क पर न सोए कोई
जियामऊ के नगर निगम के शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, शीतलहरी शुरू होने से पहले ही सभी नगर आयुक्तों को शेल्टर होम व रैन बसेरों की व्यवस्था का निर्देश दिया गया था। ताकि गांव से आने वाले गरीब मजदूर शहरों की सड़क पर न सोेएं।
विज्ञापन

7 of 10
शहरों में अलाव की का भी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।  रैन बसेरों में बेड शीट को रोज बदलने के साथ कंबल की आवश्यकता नुसार धुलाई कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गरीबों के शेल्टर होम में रुकने के साथ-साथ किचन की, अलमारी तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सूडा के निदेशक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि  प्रदेश में 18 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच सभी 348 शेल्टर होम (आश्रय गृह) में 17902 लोग रहे।

8 of 10
रैन बसेरे में योगी।

9 of 10
मुख्यमंत्री की मुस्तैदी से प्रशासन चौकन्ना है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
निरीक्षण के बाद योगी दल-बल सहित रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें