राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में हरदीप पुरी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। हरदीप के पास 16 करोड़ 97 लाख 70 हजार 20 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 5 करोड़ 49 लाख 47 हजार 611 रुपये की संपत्ति है।
शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम स्विट्जरलैंड में 311 वर्गमीटर का मकान भी हैं। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डिटेल इस तरह दी।
हरदीप पुरी ने 15 हजार रुपये अपने पास नकद बताए हैं। जबकि 29 दिसम्बर 2017 तक नई दिल्ली के आनंद निकेतन स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते में 23,61,322, वसंत विहार स्थित एसडीएफसी बैंक में पुरी फैमिली ट्रस्ट के खाते में 44,484 रुपये जमा हैं। नई दिल्ली हौज खास स्थित कैनरा बैंक के खाते में 10,53,272 रुपये जमा हैं। बसंत लोक स्थित एचएसबीसी के बैंक खाते में 31759 रुपये जमा हैं। निर्माण भवन नई दिल्ली स्थित स्टेट बैंक खाते में 1,48,431 रुपये जमा हैं।