फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 डिग्री और लुढ़का पारा, सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी, आने वाले दिनों में ऐसे रहेंगे मौसम के तेवर

Wed, 25 Dec 2019 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपाया। दूर-दूर तक कोहरा नजर आ रहा था। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके पहले मंगलवार को सुबह से जारी गलन से कंपाया। दोपहर बाद धूप निकली तो भी हवा के झोंको ने राहत नहीं लेने दी। सरकते न्यूनतम पारे के साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट ने दिनभर कंपाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड के ऐसे तेवर नए साल की शुरुआत तक जारी रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तापमान में भारी गिरावट ने दिन भर कंपाया - फोटो : अमर उजाला
गलन भरी सुबह की शुरुआत बर्फीली हवा और घने कोहरे के साथ हुई। धूप निकलने में देरी से कम लोग ही घरों से निकले। बाहर दिखे लोग भी गर्म कपड़ों में पैक दिखे। 11 बजे के बाद तक धुंध, कोहरे के चलते दोपहर 12 बजे के करीब धूप निकल सकी।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, हल्की धूप से गलन जारी रही। दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम पारा 15.5 डिग्री दर्ज हुआ।

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
यह गिरावट सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रही। शाम होते ही बढ़ी गलन ने लोगों को घर में जल्द दुबकने पर मजबूर किया। घरों में भी लोग हीटर-ब्लोअर से ठंड दूर बचाते दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
अभी कंपाती रहेगी ठंड
कोल्ड-डे कंडीशन एक्टिव रहने से पहाड़ों से आती बर्फीली हवा पारा लुढ़का रहीं है। मौसम के ये तेवर आने वाले 4-6 दिनों तक जारी रहेंगे। गलन दिन और रात में कंपाएगी। बीच-बीच में धूप भी मिल सकती है। हालांकि, घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं का दौर ठंड के तेवर तीखे करता रहेगा। - जेपी गुप्त, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें