छाये बादलों और रिमझिम बारिश का दौर थमने के बाद दो-तीन दिन से दिन का पारा बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह भी तेज और चटख धूप रही। हालांकि सोमवार- मंगलवार से फिर बारिश शुरू होने के आसार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : amarujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम के तेवर राजधानी समेत आसपास केइलाकों में ऐसा ही रंग दिखा सकते हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बुधवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़े मौसमी सिस्टम और उप्र के इलाकों से सीमावर्ती इलाकों को शिफ्ट हुई मानसूनी ट्रफ केचलते मौसम सामान्य हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : amarujala
अगले 4-5 दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में मौसम सामान्य ही रहने केआसार हैं। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, धूप भी खुलेगी। धूप तीखी चमकीली होगी, लेकिन इसका असर तापमान पर अधिक नहीं पढ़ेगा, ये सामान्य के आसपास ही दर्ज होगा।
4 of 5
मौसम
- फोटो : amarujala
इस दौरान कुछेक इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी, बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार-मंगलवार से मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे तेजी पकड़ सकती हैं।
बुधवार को धूप की लुकाछिपी के तेवरों में तेजी के चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।