पांच दिनों से न्यूनतम पारा भले ही पांच डिग्री के नीचे बरकरार हो, लेकिन रात में ठिठुरन घटने का नाम नहीं ले रही। बुधवार की सुबह भी काफी गलन रही। हालांकि, दिन चढ़ते ही निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। स्कूल जाने वाले बच्चों व ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
इसके पहले मंगलवार को भी दोपहर में धूप तो खिली लेकिन रुक-रुक कर 12 से 20 किमी. की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवा ने सिहराया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 22.7 रिकार्ड हुआ।
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि चूंकि ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव हैं, बर्फीली पछुआ हवाओं का जोर और बढ़ा है।
दोपहर में गुनगुनी धूप तो मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में गलन भरी ठंड हावी है। आने वाले दिनों में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में गलन भरी ठंड के यही तेवर जारी रहेंगे।