लखनऊ के चिनहट तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान वसूली करने वाले टीएसआई अशोक तिवारी और सिपाही इत्तफाल अहमद को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, होमगार्ड के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बुधवार को ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी यातायात ने जांच रिपोर्ट पेश की। इसके आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की।