फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एयरपोर्ट प्रशासन की पिटी भद

Mon, 13 Aug 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
देवदत्त पटनायक के बनाए वीडियो से लिया गया स्टिल शॉट - फोटो : amarujala
लखनऊ में शनिवार शाम से रविवार शाम तक 82.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश में एयरपोर्ट की छत टपकने लगी। विश्वस्तरीय चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की टपकती छत का एक वीडियो जाने-माने पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक ने रविवार को सोशल मीडिया पर डाला। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
देवदत्त पटनायक के बनाए वीडियो से लिया गया स्टिल शॉट - फोटो : amarujala
पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा में लेने के लिए राजधानी में थे। रविवार को तड़के उनकी फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से थी। हवाई अड्डे की बदहाली का आलम देख वह इसका वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
देवदत्त पटनायक के बनाए वीडियो से लिया गया स्टिल शॉट - फोटो : amarujala
एयरपोर्ट की छत से पानी टपक रहा था, जो सीधे नीचे खड़े यात्रियों पर गिर रहा था। उन्होंने वीडियो बनाया ट्विटर पर डाल दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन की आलोचना शुरू हो गई।

4 of 5
एयरपोर्ट के बाहर लबालब - फोटो : amarujala
वहीं एक तरफ एयरपोर्ट बिल्डिंग अंदर से टपक रही थी, दूसरी ओर न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के सामने सड़क पर भीषण जलभराव हो गया। पार्किंग में भी घुटनों तक पानी भर गया। कॅामर्शियल रोड से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर गोल चौराहे के पास भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरपोर्ट के बाहर लबालब - फोटो : amarujala
वीआईपी रोड पर भी पानी लग गया। जलभराव से यात्रियों को राहत देने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से दो जगह पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई, लेकिन देर शाम तक पानी को पूरी तरह से नहीं निकाला जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें