UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 10
UP Big News:
- फोटो : UP Govt YT Channel/अमर उजाला
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी।
- फोटो : UP Govt YT Channel
सीएम योगी बोले- आज देश-दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी आना चाहता है
होली पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को यूपी सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी दी गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सौगात दी। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 1,500 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
3 of 10
टाेल कर्मचारी से की मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा विधायक के पुत्र की दबंगई
बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने रायभा टोल प्लाजा के टोल कर्मी से मारपीट की थी। विधायक के बेटे रायभा टोल प्लाजा से ग्वालियर की तरफ निजी कार्य से जा रहे थे। उनकी कार पर फास्टैग नहीं था। टोल कर्मी ने गाड़ी में बैठे शख्स से आधार कार्ड मांगा। गाड़ी से निकलने के बाद शख्स ने अपनी गाड़ी पर लिखा विधायक और वीआईपी पास की तरफ इशारा किया। टोल कर्मी ने पहचानने से मना किया तो विधायक पुत्र ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 10
Asad murder case Moradabad
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी में महिला जज के पिता का मर्डर
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या उसके साले ने ही कर दी। 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर साले ने बाइक सवार जीजा को गोली मार दी। कारोबारी असद अपने दूसरे साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। उनकी बेटी जज हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 10
जानकारी देते दंपती
- फोटो : amar ujala
नसबंदी के बाद भी मां बनी महिला
उरई में एक महिला ने नसबंदी ऑपरेशन के बाद भी बच्चा होने की बात कही। उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच करने और मुआवजा देने की मांग की। कहा कि ऑपरेशन के बाद भी गर्भधारण होना गंभीर लापरवाही का मामला है। इस कारण उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 10
कैलाश खेर
- फोटो : amar ujala
कैलाश खेर बोले- AI शरीर दे सकता है रूह नहीं
‘शिवोहम’ कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे सुप्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने कहा कि एआई के दौर में आत्मा की आवाज को मशीन नहीं दबा सकती। तकनीक सहायक हो सकती है, लेकिन रूह से निकले सुर का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगीत केवल ध्वनि या व्यवसाय नहीं, बल्कि साधना है और साधना का स्थान कोई कृत्रिम माध्यम नहीं ले सकता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 10
मनोज मौर्य का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत
बरेली में सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कैमफर स्टेट कॉलोनी में अपने मकान में रहते थे। इस घर में एक सप्ताह पूर्व ही गृह प्रवेश किया था। इससे पूर्व वह किराये के मकान में रह रहे थे। बताया गया कि किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सिपाही की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 10
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अब यूपी के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा इलाज
उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों को अब सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं। इनमें प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज किया जा रहा है। अब सरकार अन्य सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज मुहैया कराएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 10
पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर घर में घुसकर जानलेवा हमला
बुलंदशहर में कांग्रेस नेता पूनम पंडित के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। पूनम पंडित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ सिकन्दराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने ही अंकुश की हत्या कर दी गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने छात्र की हत्या
गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट में छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन अंतिम संस्कार के पहले सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। शाहपुर इलाके में घर से 200 मीटर दूर शव रखकर परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर...