फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम परेशान न हो, मैं हूं', बहन को दिया ये दिलासा, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू, फिर खरीदकर लाया आरी; नया खुलासा

Sat, 28 Feb 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी बेटे ने फिल्म देखकर लाश काटने का तरीका सीखा था। पहले ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। इसके बाद आरोपी खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
1 of 15
Lucknow Blue Drum Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पुलिस परिवार के लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

कारोबारी मानवेंद्र और बेटे अक्षत की सीडीआर से कई राज सामने आएंगे। मानवेंद्र किन लोगों से बात करते थे, इसके बारे में भी पुलिस पता लगाएगी। हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया था, इसकी जानकारी भी की जा रही है। यही नहीं, वारदात के समय मकान में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
अक्षत ने देखी थी वध फिल्म
उधर, कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर सकता था। आरोपी ने वध फिल्म देखी थी, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था।

 
विज्ञापन

3 of 15
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन मंगाया था चाकू
छानबीन में सामने आया कि मूवी में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया। 

 

4 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा और बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
'आरोपी ने यूट्यूब पर ही शव को ठिकाने कैसे लगाएं'
आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर ही शव को ठिकाने कैसे लगाएं... इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी देखा था। 

 
विज्ञापन

5 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। सूत्रों के अनुसार, कृति गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।
विज्ञापन

6 of 15
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता ने कुछ भी बोलने से किया इन्कार 
मानवेंद्र के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। अक्षत की मां की आत्महत्या के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उनकी बीमारी से मौत हुई थी। कॉलोनी में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। यही वजह है कि कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं।
 
विज्ञापन

7 of 15
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को मीडिया के सामने किया गया था पेश
लखनऊ में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर अपने पिता की हत्या का आरोप है, जिसे उसने 20 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने पूछताछ में हत्या को गलती बताया, लेकिन इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है।

 

8 of 15
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल के निवासी थे और शराब का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत पर डॉक्टर बनने का लगातार दबाव बना रहे थे। अक्षत ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों बार वह इसमें असफल रहा था। इसके बावजूद, मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते रहते थे। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की देर रात पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी। 

9 of 15
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बहस से नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी की तड़के अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल का उपयोग करके मानवेंद्र के सिर में गोली मार दी थी। हत्या के बाद अक्षत ने अपने पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

10 of 15
आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को आरोपी से ये भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन की क्या भूमिका है। जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने बताया कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है। वह किसी भी प्रकार से इसकी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में भी पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अक्षत से कई सवाल पूछे गए। हर सवाल पर आरोपी चुप्पी साधे रहा।

11 of 15
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने खुलकर बताई पूरी कहानी
पिता का कत्ल करने के बाद भी आरोपी अक्षत के चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिखी। वह बिल्कुल सामान्य नजर आया। ऐसा लग रहा था कि उसने कोई अपराध ही नहीं किया हो। पूछताछ में भी उसने पुलिस को पूरी कहानी खुलकर बता दी। बुधवार को जब उसे पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी, तब भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
 

12 of 15
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नादरगंज में फेंके थे काटे गए अंग
अक्षत ने पुलिस को बताया कि उसने मानवेंद्र के हाथ और पैर काटकर उसे पॉलिथीन में भरा था। इसके बाद नादरगंज इलाके में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपाकर रखा था। 

13 of 15
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद पिता की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में दो चाकू और आरी फेंक दी थी। यही नहीं, अनौरा के जंगल में जाकर चादर और बिस्तर जला दिया था।

14 of 15
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने अक्षत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल राइफल, एक कारतूस, तीन खोखा, कारतूस की एक पेटी, खून से सना कॉटन, दो आरी, दो चाकू, एक नीला ड्रम, खून से सनी रजाई, एक कालीन, आरोपी का खून से सना कपड़ा, चादर और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की है।

 
विज्ञापन

15 of 15
शराब कारोबारी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
20 फरवरी को तड़के साढ़े चार बजे अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के हाथ-पैर काटकर उन्हें फेंक आया था। धड़ को आरोपी ने नीले ड्रम में भरा था और उसे ठिकाने लगाने वाला था। किसी को शक न हो, इसके लिए आरोपी ने खुद पिता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। हालांकि, छानबीन के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली थी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें