फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: राहुल पर नहीं होगी FIR, जहां अखिलेश ने पी चाय, वहां पड़ा छापा; नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड धरा गया

Sat, 18 Apr 2026 06:06 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 7
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले पर रोक लगा दी है। दोहरी नागरिकता के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। शनिवार को अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 अप्रैल निर्धारित कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
चाय पीते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने जहां पी थी चाय, उस दुकान पर खाद्य विभाग का छापा

फतेहपुर जिले में बेहरा चौकी के पास स्थित एक चर्चित चाय की दुकान में फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। इसी दुकान में दो माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद से दुकान तेजी से चर्चा में आई। दुकान मालिक शेषमन यादव ने बताया कि गुरुवार को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी व कर्मचार पहुंचे थे। उन्होंने चाय के सैंपल लिए, पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों नहीं बनाते हो। शेषमन का कहना है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद - फोटो : अमर उजाला

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उसे तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : amar ujala

कानपुर की 'लेडी ठग' गिरफ्तार

कानपुर में फर्जी रजिस्ट्री के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुजैनी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामिया महिला विभा सचान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
हवालात में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के बेटे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रयागराज करंट लगने से दूल्हे की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

मंडप छादन के दौरान करंट से दूल्हे की मौत

प्रयागराज में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। हादसा मंडप छाजन के दौरान हुआ। छत पर से गुजरे हाईटेंशन तार से बांस छू जाने के बाद वह बुरी तरह से झुलस गया था। उसकी मौत से वर और वधु पक्ष के घरों में मातम छा गया। उसकी बरात 21 अप्रैल को जानी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें