फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश की बद्दुआ, इश्क में फांसी झूली IIT की छात्रा; SC की बात से आहत HC जज

Sat, 14 Feb 2026 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 10
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज की पहली खबर यूपी के इस समय के चर्चित मामलों में से एक की, यानी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद से जुड़ी है। सीएम योगी के सदन में शंकराचार्य पदवी को लेकर दिए गए बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम को घेरा है। या यूं कहें कि न सिर्फ घेरा है, बल्कि बद्दुआ भी दी है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के बारे में अपशब्द बोलना, शाब्दिक हिंसा और पाप है। वह 'लड़खड़ाता प्रायश्चित' करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 10
घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
यह खबर आईआईटी, कानपुर से है। यहां इश्क में पड़ी एक जूनियर लैब टेक्नीशियन वैलेनटाइन के दिन फांसी झूल गई। मौके से सुसाइड नोट और डायरी मिली है। इसमें उसने अपनी मनोदशा लिखी है। मंगेतर से हुई कहासुनी के अलावा कई और बातों को जिक्र किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
यह खबर न्यायिक प्रकिया से जुड़ी है। एक मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से हाईकोर्ट के जज काफी आहत हुए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी मनोबल गिराने वाली रही। मुझे जमानत मामले सुनने को न दिए जाएं। मामला दहेज हत्या के आरोपी को दी गई जमानत से जुड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 10
मुस्कान की फाइल फोटो, घर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह खबर गोंडा जिले से है। यहां कुत्तों ने हमला करके पांच वर्षीय मासूम बच्ची को मार डाला। जबकि, तीन बच्चों ने भागकर अपनी बचाई। घटना से मोहल्ले के बच्चों में दहशत का माहौल है। घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर टहलुवन पुरवा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
anuj crime - फोटो : iStock
यह खबर मेरठ जिले से है। यहां छोटा भाई हैवान बन गया। पारिवारिक कहासुनी के चलते अपने बड़े भाई का चाकू से गला रेत दिया। निर्मम हत्या से घरवाले चीत्कार उठे। पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को आला-ए-क़त्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 10
हमले के बाद अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह खबर हरदोई जिले से है। यहां डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई की धारदार हथियार से पेट में वार करके हत्या कर दी गई। उनकी आंतें बाहर आ गईं थीं। दृश्य देखकर हर किसी की रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
जनता दर्शन में सभी की समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यह खबर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन की है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पीड़ितों की मदद में लापरवाही न करने और समयबद्ध, निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बच्चों और गायों के प्रति स्नेह भी दिखाया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala
यह खबर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी है। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का एलान किया। किसान अधिकार गांव संवाद अभियान शुरू किया गया है। वाराणसी और शंकराचार्य मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

10 of 10
मंत्री संजय निषाद - फोटो : ANI
यह खबर भी प्रदेश की राजनीति से जुड़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, मुख्यमंत्री की बातों का मैं समर्थन करता हूं। देश संविधान से चलता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत धार्मिक व्यवस्था, सुरक्षा दी गई है। वहीं,समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "जो नेता सत्ता से बाहर हैं, बयानबाजी और पोस्टरबाजी वाले नेता रह गए हैं उन पर क्या कहना है। उन्होंने अपने समय में कितना सम्मान दिया? हमारी सरकार धर्म, महात्मा, संत को कितना सम्मान देती है यह सबको पता है।" यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें