फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साल 2007 में शोएब ने बसपा में इस पद के लिए लड़ा था चुनाव, कहीं इसलिए तो नहीं हुआ मुख्तार के करीबी का कत्ल!

Sat, 14 Feb 2026 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

यूपी के बाराबंकी जिले में कभी मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े और अब वकालत कर रहे शोएब किदवई उर्फ बॉबी (51) को बाइक सवार दो हेलमेटधारी हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
1 of 11
lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को चार गोलियां लगी। पुलिस को कार के पास में चार खाली कारतूस मिले हैं। पत्नी शाजिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोएब बाराबंकी के गदिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रह रहे थे।

बाराबंकी शहर में भी उनका घर है। बाराबंकी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को लखनऊ से कार से बाराबंकी आ रहे शोएब को घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 11
वकील की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंची पुलिस को शोएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़े मिले। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली शोएब के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिली हैं। सूचना पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

3 of 11
हत्या के बाद बिखरे पड़ी खाली कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या व बलवा के छह मामले दर्ज थे शोएब का नाम
1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शोएब मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा रहा था। उस पर हत्या, बलवा आदि के छह मामले दर्ज थे। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
 

4 of 11
हत्या के साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदले के लिए वारदात तो नहीं, कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस की पांच टीमें इस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर काम कर रही हैं। गैंग से जुड़ा अतीत क्या आज भी पीछा कर रहा था अथवा वकालत के दौरान किसी गंभीर मुकदमे में प्रापर्टी आदि के लेनेदेन को लेकर भी घटना को अंजाम देने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस इस पहलू की जांच भी कर रही है कि कही यह घटना किसी पुराने हत्याकांड में कोई बदले की भावना का नतीजा तो नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 11
हत्या के बाद मौके पर मौजूद एसपी अर्पित विजय वर्गीय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोएब ने वर्ष 2007 में बसपा में रहते हुए बंकी ब्लाक में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ा। बाराबंकी में माफिया मुख्तार से जुड़े एंबुलेंस कांड में भी शोएब का नाम प्रमुखता से सामने आया था। पुलिस इस पूरे मामले में शोएब के करीबी लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। संदिग्ध हमलावरों के स्कैच भी तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
हत्या के बाद घटना स्थल पर एसपी और क्राइम ब्रांच की टीम से जानकारी लेते एडीजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ से घटनास्थल तक की टाइमलाइन हो रही तैयार
शोएब किदवई बॉबी की हत्या में पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि मृतक आमतौर पर अपनी कार से किसी न किसी के साथ ही निकलते थे। शुक्रवार को भी वह चालक के साथ घर से रवाना हुए लेकिन वारदात से पहले रास्ते में चालक उतर गया। घटनास्थल तक की पूरी मूवमेंट की टाइमलाइन तैयार की जा रही है। बाराबंकी पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंचकर घर से लेकर वारदात स्थल तक सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

7 of 11
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को उतारते कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच खाली कारतूस, कैमरे से मेमोरी कार्ड गायब
घटना के बाद पुलिस ने अंडरपास के नीचे की सड़क को दोनों ओर से सील कर दिया। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने कार के पास से पांच खाली कारतूस बरामद किए। सड़क की मिट्टी और खून के नमूने भी एकत्र किए गए। 

 

8 of 11
हत्या के बाद घटना स्थल पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरा चलता तो मिला मगर उसके अंदर मेमोरी कार्ड न मिलने से कुछ पता नहीं चला। पुलिस हाईवे पर लगे टोल प्लाजा और आसपास के निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर पहचाना जा सके।
 

9 of 11
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी से मिले वकील, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
हत्या से आक्रोशित अधिवक्ता शुक्रवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचे। वकीलों ने मांग की कि 48 घंटे के भीतर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हाईवे पर हुई यह वारदात कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

10 of 11
कार में गोलियों के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिफरे वकील, लगाया जाम 
घटना के बाद करीब दो बजे शोएब को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में शव रखे जाने के बाद वकीलों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

11 of 11
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे के बाद जब शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो वकील व परिजनों ने प्रदर्शन कर रास्ता भी जाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें