फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : घटिया खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार, गुस्से में 150 सड़क पर उतरीं, देर रात तक प्रदर्शन

Sun, 28 Nov 2021 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ 

सार

बुद्धेश्वर चौराहा किया जाम, मान-मनौव्वल के बाद रात सवा बजे हॉस्टल गईं छात्राएं। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का मामला।
विज्ञापन
1 of 5
बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती छात्राएं... - फोटो : amar ujala
आलमनगर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में शनिवार को घटिया खाना खाने से 15 छात्राएं बीमार हो गईं। पेट में दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत पर छात्राओं का लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज विद्यालय की बाकी छात्राएं रात दस बजे सड़क पर उतर आयीं। छात्राओं ने लगातार घटिया खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुद्धेश्वर चौराहा जाम कर दिया। छात्राएं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बीमार छात्रा... - फोटो : amar ujala
आरोप था कि शिकायत के बावजूद घटिया व बासी खाना दिया जा रहा है। छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे के मान-मनौव्वल के बाद रात करीब सवा बजे छात्राओं ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन कर रहीं करीब 150 छात्राओं के समर्थन में ज्योतिबा राव फुले कॉलेज के छात्र भी आ गए थे। 



 
विज्ञापन

3 of 5
बीमार छात्रा - फोटो : amar ujala
छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें चार दिन से चावल व रोटी कच्ची दी जा रही थी। विद्यालय में शिक्षिकाओं व अन्य सभी से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को भी रोज की तरह खाना गड़बड़ आया। रात में लगभग नौ बजे करीब 15 छात्राओं ने खाना खाया तो जी मचलाने, पेट में दर्द आदि की शिकायत होने लगी। 

 

4 of 5
जांच-पड़ताल... - फोटो : amar ujala
छात्राओं के अनुसार खाने में आलू, सेम की सब्जी, चावल, रोटी व दाल थी। खाने में बदबू भी थी। इसके बाद बाकी छात्राओं ने खाना छोड़ दिया। साथ ही बीमार छात्राओं को अस्पताल भेजने के बाद प्रदर्शन करने पहुंच गईं। छात्राएं अपनी साथियों के ठीक होने तक चौराहे से हटने को तैयार नहीं थीं। मांग थी कि कैटरर्स को हटाकर शुद्ध खाने की व्यवस्था की जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साथियों की बीमारी से चिंतित अन्य छात्राएं... - फोटो : amar ujala
छात्राओं के जाम से कानपुर रोड से हरदोई रोड की ओर और मोहान रोड पर आने जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पहले पारा व तालकटोरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद एसडीएम सदर, उप निदेशक व जिला समाज कल्याण अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लंबी वार्ता के बाद उन्होंने छात्राओं को कैटरर्स बदलने और छात्राओं की समिति की निगरानी में ही भविष्य में भोजन वितरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं शांत हुईं। रात में प्रदर्शन की सूचना पर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी मौके पहुंच गए। हालांकि छात्राओं व ज्योतिबा राव फुले कॉलेज के छात्रों को समझाकर वापस कर दिया गया। 

भर्ती छात्राओं का आवश्यक उपचार किया जा रहा है। छात्राओं की शिकायत पर फूड प्वॉइजनिंग का मामला लग रहा है। हालांकि घबराने की बात नहीं है। कुछ छात्राओं को रात में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
-अजय शंकर त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक, लोकबंधु अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें