फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समतामूलक चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, एक की मौत, 20 घायल, तस्वीरें

Tue, 17 Apr 2018 11:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : amar ujala
लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर मंगलवार की सुबह कैसरबाग डिपो की सवारियों से भरी रोडवेज बस को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में 33 लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार निवासी अनिल कुमार सिंह (38) ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और 20 लोग घायल हो गए। ट्रक में बालू भरा था। दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक-परिचालक मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : amar ujala
हादसा गोमती नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पौने सात बजे के करीब हुआ। कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गोरखपुर जा रही थी, जिसे बाराबंकी निवासी जयप्रकाश चला रहा था। गाजीपुर के कासिमबाग में रहने वाला सुभाष चंद्र गुप्ता परिचालक था। सुभाष ने बताया कि बस कैसरबग डिपो से मोतीमहल, नेशनल कॉलेज तिराहा से पुल पार करके बैकुंठधाम और गोमती बैराज होते हुए समतामूलक चौराहा पहुंची। तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : amar ujala
ट्रक 1090 चौराहे की तरफ से आ रहा था, तभी मेट्रो सिटी की तरफ से बस आ गई। टक्कर ड्राइवर की सीट की तरफ से हुई थी। चालक समेत उसके ठीक पीछे बैठे बिहार के गोपालगंज में काला मटनिया गांव निवासी अनिल कुमार सिंह सहित आसपास की सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की सभी सवारियों को निकाल कर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। परिचालक के मुताबिक, अनिल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

4 of 6
accident - फोटो : amar ujala
भाई की शादी के लिए जा रहे थे गांव, पहुंची मौत की सूचना
अनिल पीलीभीत में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर थे। उनके छोटे भाई अवधेश की पांच मई को शादी होनी है। दो मई को गांव में ही तिलक समारोह है। वह भाई की शादी के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर गांव जा रहे थे। उनके साथ साले विकास व बालेंदु भी थे। लखनऊ में रहने वाले अनिल के चचेरे भाई राजू ने बताया कि वह चार भाई में दूसरे नंबर का था। उनके परिवार में पत्नी शांति के अलावा 11 साल की बेटी आकृति व सात साल का बेटा अनिरुद्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : amar ujala
ये हुए घायल
शाहजहांपुर के अजीजपुर निवासी लालाराम, गोपालगंज बिहार के सुग्रीव यादव, कुशीनगर के सौराह बुजुर्ग टोला निवासी सतेंदर गौड़, शाहजहांपुर के भागलखेड़ा निवासी राजपाल, हुसैनापुर तिलहर का लालकरन, गोरखपुर के पकड़ीबटोली में रहने वाला महेश, गणेश व पांच साल की बेटी अन्नू, सिद्धार्थनगर के रघुनाथपुर पुबाया निवासी सर्वेश कुमार, कुशीनगर के तिमासहुन सरिसवा का जुल्फकार अंसारी, बिहार के मोतिहारी उत्तरी भवानीपुर कुशवाहा गांव का बालेश्वर, देवरिया के सलेमपुर मोनहुले गांव का शाभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : amar ujala
सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें