फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते नासिक से लौटाई गई दक्षिण भारत दर्शन के लिए जा रही ट्रेन, यात्रियों को लौटाए जाएंगे पैसे

Sun, 21 Mar 2021 06:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे जाने वाली आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन को नासिक से लौटा दिया गया। यात्री महाराष्ट्र में घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। अब आईआरसीटीसी प्रशासन प्रति यात्री दो-दो हजार रुपये तक  लौटाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी ने 10 से 22 मार्च के लिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज लॉन्च किया था। दिल्ली से रवाना ट्रेन लखनऊ होते हुए यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराते महाराष्ट्र पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
चूंकि, वहां कोरोना तेजी से फैल रहा है, ऐसे में घृष्णेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन को जा रहे यात्रियों की ट्रेन को नासिक में ही रोककर सीधे लौटा दिया गया। आईआरसीटीसी ने बताया कि ट्रेन में कुल 535 यात्रियों में से लखनऊ से 175 लोग थे।

4 of 5
रेलवे थर्मिट प्लांट में 29 आ चुके वायरस की चपेट में
आलमबाग स्थित रेलवे थर्मिट प्लांट में 17 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 29 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने नए रोगियों के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। जिला कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि एक मरीज मिलने पर 20 से 25 लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताया कि प्लांट को बंद कराने के साथ सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि यहां शुरुआत में मिले तीन संक्रमित भोपाल से आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें