फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व मैजिक की जबरदस्त भिड़ंत में लखनऊ के दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 06 Jul 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार सुबह कार और मैजिक वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो मृतक सगे भाई है। वह लखनऊ के बुनियाद बाग के निवासी हैं। दोनों भाई बहन को ससुराल में छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुघर्टना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बुधवार सुबह छह बजे के आसपास शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट कार संख्या यूपी 32 एचएन 4312 यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। कार में चालक समेत 06 लोग सवार थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना अंतर्गत मरौचा मोड़ के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक भार वाहन से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 4
दुर्घटना में लखनऊ के बुनियाद बाग निवासी सगे भाई सज्जाद (30) व कासिम (25) पुत्र निसार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। कार और मैजिक में फंसे अन्य लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। सूचना पाकर फखरपुर एसओ कपिलदेव चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने सजिद (12) पुत्र मुखिया निवासी फत्तेपुर बनगाई मल्हीपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप कुमार पांडेय (40) निवासी घसियारीपुरा, अब्दुल वहीद खां (35) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी कुडा मल्हीपुर श्रावस्ती व एक अज्ञात घायल को भर्ती कर इलाज शुरू किया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। (पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगी भीड़।)
विज्ञापन

4 of 4
बहन को ससुराल छोड़ वापस लखनऊ लौट रहे थे सगे भाई
लखनऊ के बुनियाद बाग निवासी सज्जाद और कासिम सगे भाई थे। वो अपनी बहन को बहराइच के मोहल्ला अकबर में छोड़कर शुक्रवार सुबह हंसी-खुशी वापस लौट रहे थे। लेकिन शायद नियति को कुछ और मंजूर था। दोनों भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। (हादसे में हुए घायल।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें