फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

विज्ञापन
1 of 5
बीकेटी इलाके के गांव बन्नौर में ईंट पथाई के लिए किया गया खनन तीन मासूमों के लिए काल बन गया। खोदाई से बने गड्ढे में नहाने के इरादे से उतरे गांव के अंसित यादव (10),उसका चचेरे भाई राज (10) और हिमांशु शर्मा (12)दलदल में फंसकर डूब गए। बच्चों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने काफी देर मशक्कत करके उन्हें निकाला और निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

2 of 5
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि तीनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने निकले थे। पता चला है कि बच्चों ने कुछ दूर पर गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाने का इरादा बनाया था। अंसित,राज और हिमांशु ने पानी में छलांग लगाई। काफी देर तक उनके न निकलने पर अन्य बच्चे घबरा गए। उनकी चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। गहरे गड्ढे में दलदल में फंसे तीनों बच्चों को किसी तरह निकाला गया। तब तक  उनकी सांसें थम चुकी थी। अंसित और राज यादव इंदौरा बाग में आदर्श शिक्षा समिति नामक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ते धे। हिमांशु भी उसी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

3 of 5
तीनों बच्चों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के साथ मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक ने कहा कि ऐसे मामले में आपदा निधि से आर्थिक सहायता का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

4 of 5
हादसे का शिकार बने बच्चों के शव के पास विलाप कर रहे परिवारीजन मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम न कराने की मांग कर रहे थे। पंचनामा भरकर कागजी खानापूरी का दबाव बनाने लगे। अफसरों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए समझाया। तीन घंटे जद्दोजहद के बाद बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

5 of 5
बीकेटी क्षेत्र के तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक ने बताया कि भूखनन से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। भट्ठा संचालक के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें