फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्रोह से बौखलाए हुए थे अंग्रेज, लखनऊ में राजा को पेट्रोल डालकर जला दिया था, पढ़ें पूरा वाक्या

Mon, 19 Aug 2019 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फिरंगियों ने लखनऊ में क्रूरता और अत्याचार की हर सीमा पार कर दी थी। शहर के नागरिक अंग्रेजों के खून के प्यासे हो गए थे। जिसे जो भी हथियार मिलता वह उसी को लेकर गोली-बारूद चला रही अंग्रेजी फौज से मुकाबला करने लगता।
विज्ञापन

2 of 6
यह शायद लखनऊ के लोगों में देश को आजाद कराने का जज्बा और अंग्रेजों के खिलाफ घृणा का ही असर था कि पत्थर और ईंटें भी अंग्रेजी सिपाहियों को ऐसा घायल कर देतीं कि वह खून से तरबतर हो जाता।
विज्ञापन

3 of 6
यह बात अलग है कि अंग्रेजों की गोलियों से लखनऊ का कोई न कोई बहादुर शहीद भी हो रहा था। ‘अनकहा लखनऊ’ में ऐसे ही एक लड़ाकू का संस्मरण है, जिसने कुर्बानी दे दी। हालांकि इनका नाम बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं आया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
संस्मरण में लिखा है, ‘चायना बाजार गेट (प्रेस क्लब के पास) में अंग्रेजों और भारतीयों में जबरदस्त मुकाबला हुआ। एक राजा थे जयलाल। वे अपने सिपाहियों के साथ चायना बाजार गेट पर अंग्रेजों से मुकाबला कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
कई अंग्रेजों को उन्होंने मार गिराया। पर, अंग्रेजों की सेना के पास गोला-बारूद की कोई कमी नहीं थी, जबकि भारतीयों के पास संसाधन काफी कम थे। फिर भी राजा जयलाल ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। पर, आखिर में उनके पास गोली-बारूद खत्म हो गया। कई सिपाही भी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वह राजा जयलाल से इतना चिढ़े हुए थे कि चायना बाजार के पास ही एक पेड़ पर जयलाल को फांसी पर लटका दिया। अंग्रेजों का गुस्सा इतने भर से ही शांत नहीं हुई। उन्होंने राजा जयलाल के शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें