लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का ट्रायल शुक्रवार को शुरू हो गया। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने लखनऊ जंक्शन से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर तेजस एक्सप्रेस ट्रायल शुरू किया।
विज्ञापन
2 of 7
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
ट्रायल के दौरान अधिकारियों ने तेजस को करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया। तेजस के निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक हरीश रणतोलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता राघवेंद्र, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एसडी पाठक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी यूपी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता कैरिज एवं वैगन एसएस कैरो, आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव, ऐशबाग कोचिंग डिपो के प्रभारी आरएस सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके शंखवार अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
साथ ही तेजस एक्सप्रेस की नई दिल्ली से लखनऊ आने के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन 40 मिनट पहले लखनऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। पहले इसके लखनऊ पहुंचने का समय रात 10.45 बजे था, जो अब 10.05 बजे हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन ऑर्डर अभी नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार तक इसे जारी किया गया तो शनिवार से ट्रेन में सीटों की बुकिंग शुरू हो सकती है।
4 of 7
Tejas Express
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया। साथ ही इसका नंबर भी घोषित कर दिया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली से आने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 7
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, लखनऊ से दिल्ली जाने के दौरान तेजस एक्सप्रेस (82501) की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ जंक्शन से यह सुबह 6.10 बजे चलकर कानपुर, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
6 of 7
tejas express
शवनिवार से हो सकती है बुकिंग
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन ऑर्डर अभी नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार तक इसे जारी किया गया तो शनिवार से ट्रेन में सीटों की बुकिंग शुरू हो सकती है।
...तो इसलिए बदला तेजस का टाइम
दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने के लिए तेजस एक्सप्रेस का जो टाइम पहले तय किया गया था, वह नई दिल्ली सियालदाह-राजधानी एक्सप्रेस से टकरा रहा था। दोनों ही ट्रेनें एक समय पर हो रही थीं। इस कारण तेजस का समय बदला गया। राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से सियालदाह के लिए शाम 4.25 बजे रवाना होती है, जबकि तेजस शाम 4.30 बजे रवाना होनी थी।