फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बरसा पानी, ऑफिस और स्कूल जाने वालों को हुई खासी दिक्कत

Fri, 20 Sep 2019 11:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
आसमान पर छाये और दिन भर रुक रुक कर बरसे बादलों ने बृहस्पतिवार को शहरियों को गुजरे सावन-भादों की याद दिला दी। बुधवार रात से आसमान में छाये बादलों ने पहले तो सूरज के दीदार रोके और उसके बाद सुबह से शाम तक रुक रुक कर पूरे शहर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश ने शहर तर बतर किया। इस दौरान स्कूल और ऑफिस जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
आसमान पर लदे बादलों ने शहर और शहर सक सटे कस्बाई इलाकों में ऐसी झमाझम बरसात कराई कि राजधानी लबालब हो गई। रुक रुक कर होती रिमझिम बारिश ने जहां दिन भर जनजीवन बिगाड़ा, वहीं बारिश केचलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 24 डिग्री जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री दर्ज हुआ। दोनों के बीच अंतर दो डिग्री सेल्सियस से भी कम रह गया। 
विज्ञापन

3 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
आसमान पर लदे बादलों ने शहर और शहर सक सटे कस्बाई इलाकों में ऐसी झमाझम बरसात कराई कि राजधानी लबालब हो गई। रुक रुक कर होती रिमझिम बारिश ने जहां दिन भर जनजीवन बिगाड़ा, वहीं बारिश केचलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 24 डिग्री जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री दर्ज हुआ। दोनों के बीच अंतर दो डिग्री सेल्सियस से भी कम रह गया। 

4 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
दिन भर बारिश उमस गायब, भीगे से शहर ने किया बेहाल
सुबह से छाये बादलों के चलते हुई धीमी तेज बारिश के तेवरों ने सुबह स्कूल-दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशन किया। लोग छातों और रेनकोट से ढके होने के बावजूद भीगते भागते ही स्कूल के अलावा दफ्तर पहुंच सके। शहर की कई सड़कों पर लबालब पानी भरा होने केचलते लोग अपने दोपहिया वाहन के साथ भी दिखे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
स्कूलों-दफ्तरों, चौराहों और टैंपों स्टैंड केपास रंग बिरंगी छतरियों, रेनकोट केसाथ सड़कों पर लोग खूब दिखे। दिन भर छाये काल बादलों और बारिश के बीच दिन भर धूप भी न निकल सकी। सुबह से दोपहर बाद तक सड़कों पर दिखे कई वाहन हेडलाईट जलाकर जाते दिखे।  
 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
दिन के अधिकतम तापमान केधड़ाम होने का असर घरों दफ्तरों में दिखा। पंखों-एसी की रफ्तार दिन के अलावा रातों में भी लोगों ने एडजस्ट की। दोपहर बाद बारिश थमी तो शाम को बादलों की ओट से नीले आसमान की झलकी दिखी। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह तक ८.६ मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक दो मिमी. से कम बारिश ही दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
प्रदेश के कुछ इलाकों के नजदीक से मानसूनी ट्रफ लाइन गुजर रही थी, जिसकेचलते प्रदेश और राजधानी में बारिश-बदली का दौर जारी है। अब वो ट्रफ रेखा शिफ्ट हो रही है। मौसम शुक्रवार से सुधरने लगेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही के बीच कहीं तेज तो कहीं धीमी बौछारें पडऩे के आसार हैं। उसके बाद मौसम कुछ दिनों केलिये सामान्य ही रहेगा।
जेपी गुप्त, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें