फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: शताब्दी की विफलता पर टिकी तेजस की सफलता, ट्रेनों के निजीकरण में अहम रोल अदा करेगी

Mon, 13 Dec 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
शताब्दी और तेजस। - फोटो : amar ujala
गंदगी, टूटे कांच, महंगे टिकट, महंगी कैटरिंग। यही शताब्दी की पहचान बनती जा रही है। यही वजह है कि शताब्दी के यात्री देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की ओर शिफ्ट होने शुरू हो गए हैं। अक्तूबर 2019 में तेजस का संचालन आईआरसीटीसी ने शुरू किया था। ट्रेन सुबह छह बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है।

ट्रेन चेयरकार है, जिसमें डायनेमिक फेयर लगता है। वहीं, यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस जंक्शन से ही दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। यह भी चेयरकार है लेकिन सुविधाओं के लिहाज से शताब्दी हमेशा से यात्रियों की पहली पसंद रही है।

यात्री एसोसिएशन अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि कारपोरेट ट्रेन को सफल बनाने के लिए शताब्दी की सुविधाओं को कम कर दिया गया। पहले कैटरिंग हटाई और जो खानपान सर्व किया, वह बेहद महंगा था, जबकि यही सुविधा तेजस में टिकट के साथ मुफ्त में दी गई।
विज्ञापन

2 of 4
अब शताब्दी में कैटरिंग चालू हुई तो रेट 275 व 385 रुपये रखे गए। इससे शताब्दी का टिकट महंगा होकर तेजस के आसपास पहुंच गया। ऐसे में यात्री शताब्दी से कटकर तेजस की ओर मुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
शताब्दी से बेहतर है तेजस
पैसेंजर तृप्ति भारती ने बताया कि शताब्दी का टिकट सस्ता होने की वजह से यात्री पसंद करते थे। लेकिन अब इसका टिकट तेजस के बराबर पहुंच गया है। तेजस की पंक्चुएलिटी अच्छी है और लेट होने पर रिफंड भी दिया जाता है। ऐसे में शताब्दी में पैसेंजर क्यों सफर करेगा। खानपान व सेवासत्कार के लिहाज से भी तेजस शताब्दी से बेहतर साबित हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Indian Rail Info
यह है अंतर
श्रेणी - तेजस - शताब्दी
टाइम - 6.15 घंटे - 6.45 घंटे
कैटरिंग - नि:शुल्क - 385 रुपये
जीएसटी  - 111 रुपये - 100 रुपये
सुपरफास्ट चार्ज - 00- 75 रुपये
रिजर्वेशन चार्ज - 00 - 60 रुपये
टिकट दर -  2,321 रुपये - 2,480 रुपये
(नोट: टिकट दर एग्जीक्यूटिव क्लास की है तथा सोमवार का है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें