तीज उत्सव लखनऊ में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रमों में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
2 of 9
गोमतीनगर के होटल रंजीस में दोपहर को भारती गुप्ता की देखरेख में 70 से अधिक महिलाओं ने सावन उत्सव की धूम मचाई। रोटरी क्लब-वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुये तमाम इवेंट के बीच महिलाओं ने रैंप पर धमाल मचाया।
विज्ञापन
3 of 9
बेस्ट वाक में शिल्पा गांधी, रोटरी सावन रितु वर्मा, तीज क्वीन सुषमा वर्मा, मिसेज टैलेंटड सीमा मिश्रा, हरियाली बन्नो रेनु खरे, मैडम बिंदास मीरा गोयल, खनकती चूड़ियां का टाइटल ऐश्वर्या पांडेय, मेंहदी का टाइटिल अनीमा को मिला।
4 of 9
तीज उत्सव का आनंद लेती महिलाएं।
विज्ञापन
5 of 9
शहर के मंदिरों सहित कई स्थानों पर तीज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
7 of 9
सावन के झूलों ने मुझको बुलाया..., सावन का मेरा झूलना..., लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है... जैसे परंपरागत सावन गीतों पर लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत लघु हास्य नाटिका ‘पति-पत्नी की नोंकझोंक’ से हुई।
8 of 9
इसमें सरिता अग्रवाल, रेखा और रेनु गौड़ के दल ने पति-पत्नी में रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली नोकझोंक को बखूबी उभारा। एसोसिएशन की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सुमन मेहरा को दिया गया। उन्होंने सावन गीतों पर झुमाया। ‘फूला रानी की ससुराल’ नाटिका का भी सदस्यों ने मजा लिया। मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच चल रही खींचतान की चुहल सराही गई।
पान सुपारी का बीड़ा लगाना, उन पर जीवन पल-पल वारू गीतों ने उत्सव में जान डाली। बच्चों का हौसला बढ़ाने के साथ सावन के जायका चखा। वहीं, अग्रवाल सभा की ओर से अग्रवाल कॉलेज, मोतीनगर में तीज उत्सव मनाया गया। महामंत्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सीमा अग्रवाल की देखरेख में महिलाओं की टैलेंट प्रतियोगिता हुई। अनीता कंछल, विनीता अग्रवाल, सोनिका अग्रवाल, प्रियंका, कविता, सुनीता, सांची बंसल, उर्मिला, सुमन ने तीज उत्सव की रौनक बढ़ाई।