फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बंद होने से सड़कों पर उतरे शिक्षक, सिर मुंडवाया व मांगी भीख, तस्वीरें

Wed, 05 Sep 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
मानदेय बंद होने से नाराज माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर गांधी प्रतिमा के समक्ष भीख मांगकर प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षकों ने मुंडन कराया। शिक्षक दिवस पर पुलिस ने शिक्षकों को जबरन पकड़कर ईको गार्डन पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
वित्तविहीन शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वित्त विहीन शिक्षक बुधवार सुबह हजरत गंज चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे। शिक्षकों ने वहां बैठकर हरिभजन करना शुरू किया। मौके पर पहुंचे हजरत गंज कोतवाल और सीइओ से शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
काफी देर तक चले सूचनाओं के आदान प्रदान के बाद शिक्षकों ने हाथ में कटोरा लेकर चौराहे पर भीख मांगना शुरू कर दिया। उधर, अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की प्रधानाचार्य  रेनू मिश्रा ने सिर मुंडवाना शुरू कर दिया।

4 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों की अगुआई कर रहे एमएलसी उमेश द्विवेदी ने वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन फॉर्मूला लागू कर भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था लागू होने तक शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। अजय सिंह ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों को विनियमित करने समेत नौ सूत्री मांगें पूरी करने की मांग उठाई। (इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत भी हुई।)
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने शिक्षकों को वहां से हटाना शुरू किया, पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का मुक्की और नोंक झोंक भी हुई। इससे वहां अफरा तफरी मचने लगी, माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने  शिक्षकों को जबरन बसों में लादना शुरू कर दिया। पुलिस पहले शिक्षकों को पुलिस लाइन लेक गई, वहां से फिर ईको गार्डन स्थित धरना स्थल पहुंचा दिया। वित्त विहीन शिक्षक संघ के अजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि इको गार्डन पर करीब सौ से अधिक शिक्षकों ने सिर मुंडवाया है। (प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस की तरह ले जाती पुलिस।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस व शासन ने मंगलवार रात इको गार्डन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक विधायक और शिक्षकों के साथ पुलिस व सरकार ने अमानवीय व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर वित्त विहीन शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें