शहर के कलाकार राशुल टंडन अपने नए टीवी शो 'अलादीन' के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचकर उन्होंने अपने दिल की बातें साझा कीं।
विज्ञापन
2 of 5
कलाकार राशुल टंडन
- फोटो : amar ujala
मेरे लिए ‘जिनी’ का किरदार बचपन का सपना पूरा होने सरीखा है। बाकी बच्चों की तरह मैंने भी अपने बचपन में अलादीन की कहानी सुनी थी। सौभाग्य से अब मुझे उस कहानी की एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
कलाकार राशुल टंडन
- फोटो : amar ujala
सच में यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। एक टीवी चैनल पर हाल ही में शुरू हुए सीरियल ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ में ‘जिनी’ का किरदार निभा रहे शहर के कलाकार राशुल टंडन अपने इस रोल को लेकर बेहद खुश है। हीरोपंती, पिंक और पोस्टर ब्वॉयज जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके टंडन चाहते हैं कि दर्शक उन्हें हमेशा जिनी के नाम से ही याद रखें।
4 of 5
कलाकार राशुल टंडन
- फोटो : amar ujala
टंडन ने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि मैं अपने शहर में काम करूं। यहां शहर के कलाकारों के साथ मिलकर थिएटर करूं। यहां के कलाकारों में जो एक्स फैक्टर होना चाहिए वो बखूबी मौजूद है। काम करने के लिए थिएटर में जितना स्पेस मिलता है और कहीं नहीं मिल पाता। मैं एक ऐसा प्ले करना चाहता हूं जो लोग परिवार के साथ देख सकें। टंडन ने कहा कि एक्टिंग के लिए कोई बंदिश नहीं होती
एक्टिंग तो हर जगह है। फिर चाहे वो नुक्कड़ नाटक हो, मंच हो या सिनेमा। मुझे बस एक्टिंग करने में मजा आता है। टेलीविजन शो के जरिये हमें घर के हर सदस्य तक पहुंचने का मौका मिलता है।